पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेशनल डेस्क. कर्नाटक चुनाव के परिणाम आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्रोल किया गया। यूजर्स ने अलग-अलग तरह से कांग्रेस की हार का जिम्मेदार राहुल गांधी को बताया। सुबह 9 बजे बाद जैसे ही नतीजों का रुझान भाजपा की तरफ जाने लगा सोशल मीडिया पर कांग्रेस की खिंचाई शुरू हो गई।
कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स शेयर किए हैं जिसमें फिल्मी पोस्टर का इस्तेमाल करते हुए लिखा है राहुल को पीएम बनाना है तो कम से कम 30 साल का टाइम तो दो। वहीं पूरा सोशल मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रणनीति की तारीफों के पूल बांध रहे हैं। कर्नाटक चुनाव की हार का जिम्मेदार जितना राहुल गांधी को माना जा रहा है उतना ही पूर्व सीएम सिद्धारमैया को भी माना है। कुछ यूजर्स ने बदामी विधानसभा के लिए लिखा है कि शायद सिद्धारमैया तभी बदामी को छोड़ेंगे जब लात मार कर निकाला जाएगा।
कांग्रेस के लिए ये चुनाव बहुत निराशाजनक रहा है क्योंकि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला बड़ा चुनाव था, जिसमें कांग्रेस की साख दाव पर थी, क्योंकि कर्नाटक और पंजाब दो ही बड़े राज्य कांग्रेस के पास बचे थे। जिसमें से कर्नाटक भी उनके हाथ से निकल गया। अब सिर्फ पंजाब, पांडुचेरी और मिजोरम ही कांग्रेस के खाते में है, जिसमें मिजोरम में भी इसी साल चुनाव होने वाले हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.