पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnataka LIVE: कर्नाटक में येदियुरप्पा कुछ घंटे बाद साबित करेंगे बहुमत; इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

karnataka LIVE: कर्नाटक में येदियुरप्पा कुछ घंटे बाद साबित करेंगे बहुमत; इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु/नई दिल्ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने बहुमत परीक्षण के पहले ही इस्तीफा दे दिया। हालांकि, बहुमत परीक्षण के पहले उन्होंने एक भावुक भाषण दिया। इसमें किसानों का जिक्र किया। कहा- मेरा पूरा जीवन कर्नाटक के लोगों के लिए है। अगर मैं सत्ता गंवा देता हूं तो यकीन मानिए मैं कुछ भी नहीं गंवा रहा हूं। क्योंकि, अब मैं जनता के पास फिर जाउंगा। हो सकता है राज्य में पांच साल बाद चुनाव हों या बीच में भी हो सकते हैं। येदियुरप्पा के पास 104 विधायकों का समर्थन था जबकि बहुमत साबित करने के लिए उसे 111 विधायकों की जरूरत थी। बहुमत साबित करने के पहले प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की अपील खारिज कर दी थी।  

UPDATES

3.58 PM: विश्वासमत पेश करने के पहले मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने भाषण दिया। इस भावुक भाषण में उन्होंने किसानों का ज्यादा जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब तक जीवन है तब तक वो राज्य के लोगों की सेवा करते रहेगें। वो किसानों के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर देंगे।

People have blessed us with 104 seats. The mandate wasn't for Congress or JD(S): CM BS Yeddyurappa ahead of #FloorTest pic.twitter.com/XGGrNaZbCJ

— ANI (@ANI) May 19, 2018

3.51 PM: कर्नाटक में कांग्रेस के दो विधायक कथित तौर पर लापता बताए जा रहे थे। आखिरकार, विधानसभा पहुंचे और कर्नाटक विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली।

Congress MLAs Anand Singh and Pratap Gowda Patil, who were said to be missing, take oath as an MLA in Karnataka's Vidhana Soudha. #FloorTest to be held at 4 pm. pic.twitter.com/JCMmH4XqJk

— ANI (@ANI) May 19, 2018

3.47 PM: विधानसभा की गैलरी में कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत के साथ बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार। खास बात ये है कि ये नेता इस मौके पर एक-दूसरे से मुस्करा कर बातचीत करते देखे गए।

Congress leaders Ghulam Nabi Azad, Ashok Gehlot, Mallikarjun Kharge with BJP leaders Ananth Kumar and Shobha Karandlaje in Karnataka's Vidhana Soudha #KarnatakaFloorTest pic.twitter.com/QrHEKzdtH3

— ANI (@ANI) May 19, 2018

2.42 PM: कांग्रेस के विधायक बहुमत परीक्षण से पहले लंच करते हुए। कांग्रेस के दो एमएलए पहले लापता बताए गए थे। बाद में ये बेंगलुरु के ही एक होटल में मिले। इसके बाद ये विधानसभा पहुंचे। 

Bengaluru: Congress MLA Pratap Gowda Patil having lunch at Vidhana Soudha, Congress's DK Suresh and Dinesh Gundu Rao present with him. pic.twitter.com/dZwx9zFhKa

— ANI (@ANI) May 19, 2018

2.30 PM: बेंगलुरु के एक होटल से निकलते कांग्रेस के विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल। वो पिछले कुछ वक्त से लापता बताए जा रहे थे। 

Bengaluru: Congress MLA Pratap Gowda Patil seen leaving from Goldfinch Hotel for Vidhana Soudha #KarnatakaFloorTest pic.twitter.com/Tc9udBOHTo

— ANI (@ANI) May 19, 2018

1.10 PM: बेंगलुरु के एक होटल के बाहर मौजूद पुलिस। कहा जा रहा है कि इसी होटल में कुछ विधायक मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बीजेपी के विधायक सोमशेखर रेड्डी कांग्रेस के दो विधायकों के साथ लापता हैं।

Security tightened outside Goldfinch Hotel in Bengaluru where reportedly the two 'missing' Congress MLAs are holed up #karnatakafloortest pic.twitter.com/sEJFPvwAlS

— ANI (@ANI) May 19, 2018

11.31 AM: भाजपा के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की अपील सुनी और इसे खारिज कर दिया। प्रोटेम स्पीकर को पद से हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी। मुझे लगता है कि वो डरे हुए हैं और विधानसभा में बहुमत परीक्षण भी नहीं चाहते।

The SC heard the pleas of the Congress, all their pleas have been rejected. The desperate attempts of Congress to remove him from post has failed. I think they are scared & did not even want a floor test in the first place: Mukul Rohatgi #Karnataka pic.twitter.com/llWp9UOJhE

— ANI (@ANI) May 19, 2018

11.24 AM: कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा शपथ लेने विधानसभ नहीं पहुंचे हैं। 

10.59 AM: मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा और भाजपा के बड़े नेता बी. श्रीरामुलु विधानसभा पहुंच गए हैं। बता दें कि सबसे पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

Bengaluru: Visuals of CM BS Yeddyurappa Siddaramaiah & BJP's B Sriramulu inside Vidhana Soudha. #FloorTest to be held at 4 pm today. #Karnataka pic.twitter.com/4H8WC6KLol

— ANI (@ANI) May 19, 2018

10.41 AM: केजी. बोपैया को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। याचिका में कहा गया है कि परंपरा सबसे वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की है और येदियुरप्पा ने इसके खिलाफ काम किया है।

10.39 AM: कांग्रेस ने अपने विधायकों को एक होटल में रखा था। इन विधायकों को एक स्पेशल बस के द्वारा विधानसभा लाया गया है।

Bengaluru: Congress MLAs arrived at Vidhana Soudha. #KarnatakaElection2018 pic.twitter.com/rqbKh2UR7q

— ANI (@ANI) May 19, 2018

10.30 AM: जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी. कुमारस्वामी ने कहा- मेरे लिए आज का दिन उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना आगे आने वाला वक्त है। बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ने की साजिश कर रही है। लेकिन, हम एकजुट हैं। कोई भी दूसरी तरफ नहीं जाएगा। हमारा कोई भी विधायक उनके जाल में नहीं फंसा है। हम और सिद्धारमैया एकजुट हैं। 

For me, today is not an important day, the important days will come in future. Up to 4 pm, BJP will try to poach our MLAs. All the MLAs are together, no one is going to go to the other side. None of our MLAs are trapped. Me & Siddaramaiah will go together: HD Kumaraswamy, JD(S) pic.twitter.com/v0i2hQa9wf

— ANI (@ANI) May 19, 2018 

 

खबरें और भी हैं...