पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Verdict Its Time For Congress To Change Its Name From Indian National Congress To Congress PMP

कांग्रेस को नाम बदलकर पीएमपी यानि पंजाब, मिजोरम, पुडुचेरी कर देना चाहिए : सीएम शिवराज की चुटकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. इंडियन नेशनल कांग्रेस को नाम बदलकर कांग्रेस पीएमपी यानि पंजाब, मिजोरम, पुडुचेरी कर देना चाहिए। ये ट्वीट सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया है। कर्नाटक में रुझानों में बीजेपी की बढ़त से खुश सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मेरी आलोचना करने और गाली देने वालों को क्या कहूं। अब देख लीजिए कर्नाटक में भी जनता ने दे दिया जवाब। उन्होंने कहा कि मोदी देश के लिए भगवान का अवतार हैं। वह विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ते हैं, कर्नाटक के चुनाव परिणाम उनकी कुशल रणनीति का नतीजा है।   

इस बीच भोपाल के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है, यहां पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं। 

-पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बीएस यदुरप्पा की जिम्मेदारी में कर्नाटक में हम जीत रहे हैं। होशंगाबाद में हर्बल घाट पर हुए कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि कर्नाटक की जीत, भाजपा सरकारों के विकास की राजनीति का परिणाम है। अब जिन्हें काम नहीं करना है, सिर्फ आलोचना करनी है। उन्हें जनता जवाब देती है। 

कर्नाटक में रुझानों में बीजेपी बहुमत की ओर 
-कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों पर हुए चुनावों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वह 113 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 67, जेडीएस को 40 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना के शुरुआती आधे घंटे में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। इसके बाद एक घंटे तक उसकी भाजपा से कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद भाजपा आगे निकलकर बहुमत तक पहुंच गई।

-राज्य में भाजपा से ज्यादा वोट शेयर हासिल करने के बाद भी कांग्रेस उसे शिकस्त नहीं दे पाई। बल्कि सत्ताधारी पार्टी की सीटें पिछली बार से आधी रह गईं। कर्नाटक हारने के बाद कांग्रेस की सरकार पंजाब, मिजोरम और पुडुचेरी में बची है। वहीं, भाजपा अब 31 राज्यों में से 21 में सत्ता में पहुंची है।

खबरें और भी हैं...