पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक विधानसभा, Karnatka Assembly Election 2018 Three Times When Largest Party Not Form Government

कर्नाटक से पहले भी तीन बार ऐसा हुआ, जब प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी नहीं बना सकी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78, जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं। रिजल्ट आने के बाद बीजेपी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस के सपोर्ट से जेडीएस भी राज्यपाल के सामने दावा पेश कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनती है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि चुनाव के बाद सबसे ज्यादा सीटे पाने वाली पार्टी को सरकार बनाने में ऐसी दिक्कत आई हो। इससे पहले तीन प्रदेशों में ऐसा हुआ कि चुनाव बाद सबसे बड़ी पार्टी सरकार बनाने से चूक गई। हम बात कर रहे हैं मणिपुर, गोवा और मेघालय की, जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी लेकिन बीजेपी ने सरकार बना लिया। 

 

गोवा-2017
गोवा विधानसभा चुनाव में 40 सीटों में से बीजेपी को 13, कांग्रेस को 17 सीटें मिली थी। बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत थी। बीजेपी ने कम सीट होने के बावजूद एमजीपी और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

 

मणिपुर-2017 
मणिपुर विधानसभा चुनाव में कुल 60 सीटों में से बीजेपी को 21, कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं। बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत थी। बीजेपी ने एनपीपी के समेत दूसरे दलों से मिलकर सरकार बना ली थी।

 

मेघालय-2018
मेघालय में 60 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से बीजेपी को 2 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी। लेकिन बीजेपी ने सिर्फ 2 सीट के बाद एनपीपी के नेतृत्व में 6 दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।