पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मटका फोड़ में गेतलसूद के कार्तिक नायक की टीम बनी चैंपियन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व शांतिपूर्वक, भाईचारगी के साथ संपन्न हो गया। सालहन स्थित आवास में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने अपने समर्थकों के साथ होली खेली। गेतलसूद में पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, गोंदलीपोखर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, नवागढ़ में पूर्व प्रमुख राजेंद्र शाही मुंडा, सिकिदिरी में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत कुमार, टाटी में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामानंद बेदिया ने अपने-अपने समर्थकों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का मजा लिया। युवाओं की टोली नागपुरी गीत-संगीत पर लगातार थिरक रही थी। गेतलसूद नायक टोली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कार्तिक नायक की टीम विजयी रही। आयोजन को सफल बनाने में भोला नायक, संजय नायक, छत्तीस नायक, सोनू नायक, मुन्ना नायक, गोविन्दा नायक, मनोज नायक, जयनाथ नायक, भोला महतो, अमित महतो, विक्रम बैठा, राजेश लोहरा, दीनबंधु गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, सीता पाहन, गौरीशंकर मुण्डा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

सीआईपी में मरीजों ने खेली होली, गाए फगुवा

पिठोरिया/कांके | कांके चौक स्थित शिवालय और श्री हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडित सुभाष द्विवेदी ने होली गाई। रिनपास वार्डर लेन, बाजारटांड़ काॅलोनी, सीआईपी काॅलोनी, बीएयू कैंपस, पतराटोली, होचर में लोगों में होली का उमंग दिखा। वहीं, बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन स्वामी के मंदिर में पूजा की गई। सीआईपी में इलाजरत पुरुष व महिला मरीजों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। कुछ मरीजों ने फगुवा भी गाए।

टोली बनाकर खेली होली

रातू और आसपास के क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से बच्चे अपने हाथों में पिचकारियां लिए एक-दूसरे को रंग लगाते रहेे। वहीं जैसे-जैसे मौसम खिला युवा अपने रंग में आ गए। युवा कही पर एक-दूसरे के कपड़ेे फाड़कर भी होली मनाते दिखे। कही पर कीचड़ उछाल कर भी होली खेलते दिखे। ग्रामीण क्षेत्र में भी टोली बनाकर लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। शाम में छोटे, बड़े, युवा, बुर्जुगों ने भी अबीर-गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं देते दिखे। इससे पूर्व सोमवार रात 10 बजे चौक-चौराहों पर विधि-विधान पूर्वक होलिका दहन की गई।

मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना : भगवान कृष्ण और राधा को झुलाया झूला
खबरें और भी हैं...