पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कश्मीर : संघर्ष में नाबालिग घायल

कश्मीर : संघर्ष में नाबालिग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कश्मीर : संघर्ष में नाबालिग घायल

श्रीनगर, 20 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों और युवाओं के एक समूह के बीच संघर्ष के दौरान एक नौ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को सोपोर के अरामपुरा में युवाओं के एक समूह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान नौ वर्षीय रिजवान अहमद घायल हो गया।
अहमद का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि अहमद सिर में रबड़ बुलेट लगने से घायल हुआ है।
डॉक्टर ने कहा, \"\"विशेष इलाज के लिए उसे श्रीनगर के एसकेआईएमएस रेफर कर दिया गया है।\"\"
पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...