पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में 58 फ़ीसदी वोट पड़े हैं.
झारखंड में 61 प्रतिशत मतदान हुआ है. दोनों राज्यों में चुनाव आमतौर पर शांतिपूर्ण रहे.
गुलमर्ग के एक मतदान केंद्र पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक पैट्रोल बम हमला किया.
जम्मू-कश्मीर में भारी ठंड और अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के बीच 1,781 मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में वोटर सुबह से लाइन में लगे थे.
इन 16 सीटों पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके तीन मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है.
झारखंड की 17 सीटों में 14 सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं. आठ ज़िलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 3 बजे ही ख़त्म हो गया था. यहां करीब 60 (59.31) फ़ीसदी मतदान हुआ है.
चुनाव अधिकारियों के अनुसार 1,957 अति संवेदनशील और 1,477 संवेदनशील मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा.
तीसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह और तीन मंत्रियों समेत 289 उम्मीदवार मैदान में हैं.
झारखंड की विधानसभा में कुल 81 सीटें और जम्मू-कश्मीर में 87 सीटें हैं.
दोनों राज्यों में 14 दिसंबर को चौथे चरण और 20 दिसंबर को पांचवें चरण का मतदान होगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.