पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ दुष्कर्म के खिलाफ बंद से केरल में जनजीवन प्रभावित

कठुआ दुष्कर्म के खिलाफ बंद से केरल में जनजीवन प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ दुष्कर्म के खिलाफ बंद से केरल में जनजीवन प्रभावित

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
बंद से बुरी तरह से प्रभावित जिलों में कोझिकोड, कन्नूर, मल्लपुरम, पलक्कड व तिरुवनंपुरम के कुछ हिस्से रहे।
कठुआ में आठ साल की लड़की से हुए दुष्कर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर रविवार को अभियान शुरू हुआ जिसके बाद सोमवार को बंद आयोजित किया गया।
नाराज प्रदर्शनकारियों ने यातायात जाम कर दिया और दुकानों को जबर्दस्ती बंद कराया। प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस विरोधी नारे भी लगाए।
बसों व दूसरे वाहनों को सोमवार सुबह चलने नहीं दिया गया। हालांकि, पुलिस के प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद यातायात बहाल हुआ।
कोझिकोड, कन्नूर व पलक्कड़ में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। कन्नूर जिले में कुछ प्रदर्शनकारियों व दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई।
युवक की पहचान सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के सदस्य के तौर पर की गई है। एसडीपीआई पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक शाखा है।
बंद की वजह से प्रभावित इलाके एसडीपीआई के गढ़ माने जाते हैं, जिसमें राजधानी के उपनगरीय इलाके भी शामिल हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...