पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kathua Murder Case, Kathua Murder Case Trial, Kathua Victims Lawyer Deepika Sing Rajawat, Kathua Murder Case News And Updates कठुआ गैंगरेप मर्डर केस अपडेट्स

कठुआ गैंगरेप-मर्डर केस: पीड़िता की वकील बोलीं- मुझे कत्ल की धमकी दी गई; आज शुरू होगी इस मामले की सुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू. देश को हिलाकर रख देने वाले कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले की सुनवाई सोमवार को शुरू हुई। आरोपियों ने जज से कहा कि वो दोषी नहीं हैं और इसलिए उनका नार्को टेस्ट कराया जाए। जज ने आदेश दिया कि सभी आरोपियों को चार्जशीट की पूरी कॉपी उपलब्ध कराई जाए। इसके पहले, रविवार को विक्टिम की वकील दीपिका सिंह राजावत ने आरोप लगाया कि उन्हें रेप और हत्या की धमकियां दी जा रही हैं। दीपिका ने कहा कि वो इस बारे में सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देंगी। बता दें कि कठुआ में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। महबूबा मुफ्ती की जम्मू-कश्मीर सरकार ने पैरवी के लिए सिख समुदाय के दो स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नियुक्त किए हैं। DainikBhaskar.com आपको इस संवेदनशील मामले से जुड़े हर पहलू पर LIVE UPDATES दे रहा है। 

 

 

पीड़िता की वकील ने क्या कहा?
- न्यूज एजेंसी से बातचीत में विक्टिम की वकील दीपिका सिंह राजावत ने कहा- मैं नहीं जानती कि मैं कब तक जिंदा रहूंगी। मेरा रेप या कत्ल हो सकता है। मुझे धमकी दी गई है कि वो मुझे माफ नहीं करेंगे। मैं सुप्रीम कोर्ट को ये बताउंगी कि मेरी जिंदगी खतरे में है। बता दें कि कुछ दिनों पहले दीपिका सिंह ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने उन्हें इस केस से दूर रहने को लेकर धमकी दी थी। दीपिका के मुताबिक, वो बार एसोसिएशन की सदस्य नहीं हैं। 

 

बीजेपी महासचिव राम माधव जम्मू पहुंचे, कहा- मंत्रियों के इस्तीफे समेत तमाम बातों पर विचार करेंगे

 

पहले सीबीआई जांच हो
- कठुआ कांड का मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे सांझी राम के परिवार ने कहा है कि मामले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए। उसमें दोषी मिलने पर भले ही सांझी राम और उसके बेटे को सरेआम फांसी दे देना। भूख हड़ताल पर बैठी सांझी राम की बेटी ने कहा कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग को मीडिया दोषियों को बचाने अौर जांच में रुकावट डालने की कोशिश क्यों दिखा रहा है।

 

कठुआ गैंगरेप केस की सुनवाई आज से; पीड़िता की वकील ने कहा- मुझे भी मिल रही हैं रेप की धमकियां

 

मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर
- राज्यपाल को भेजे दुष्कर्म के आरोपियों के समर्थन में हुई रैली में जाकर विवादों में घिरे भाजपा के दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को मंजूर कर लिए। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा के इस्तीफे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने सीएम को भेजे थे। इन्हें तत्काल मंजूर कर राज्यपाल एनएन वोहरा के पास भेज दिया गया।

 

खबरें और भी हैं...