कठुआ दुष्कर्म : पूर्व मंत्री ने निकाला विरोध जुलूस
कठुआ दुष्कर्म : पूर्व मंत्री ने निकाला विरोध जुलूस
कठुआ मामले के आरोपियों के समर्थन में निकाले गए \'हिंदू एकता मंच\' के जुलूस में शामिल होने के बाद मचे हंगामे के बाद सिंह ने वन मंत्री के पद से तथा चंदर प्रकाश गंगा ने उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
सिंह ने शहर के सतवारी चौक क्षेत्र में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, \"\"वह हमारी अपनी बेटी थी। हम उसके दोषियों को सजा दिलाने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि यहां से दूर रह रहे लोग तथ्यों को बिना जाने मामले को बिगाड़ रहे हैं।\"\"
राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने सोमवार को दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए थे।
--आईएएनएस