- Hindi News
- National
- Ranchi News Kavi Sammelan And Holi Meet In Shaheed Smriti Auditorium Today
आज शहीद स्मृति सभागार में कवि सम्मेलन व होली मिलन
सिटी रिपोर्टर. रांची
हिंदी साहित्य परिषद, झारखंड की बैठक होटल रेडिसन ब्लू में हुई, जिसमें 15 मार्च को रांची विवि के केंद्रीय पुस्तकालय में स्थित शहीद स्मृति सभागार में होनेवाले कवि सम्मेलन और होली मिलन समारोह पर विमर्श किया गया।
परिषद के सदस्यों ने एक वर्ष की अपनी कार्ययोजना को तय करते हुए उसके क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाई। बताया गया कि हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए नवोदित कवियों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए परिषद इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन करेगी। इसमें झारखंड से भी चयनित कवि अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे। झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों में भी हिंदी से संबंधित कार्यक्रम करने की योजना भी है। परिषद नवांकुर कवियों की पुस्तकों के प्रकाशन और विमोचन में भी सहयोग करेगी।
बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारकनाथ दुबे, राष्ट्रीय महासचिव संजय शुक्ला, वरिष्ठ साहित्यकार शिशिर सोमवंशी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष स्नेहा राय, नेहाल हुसैन, संध्या चौधरी उर्वशी, कुमार शिवम, लोकृति गुप्ता, कौशल शर्मा, अमरजीत, तुषार कुमार आदि उपस्थित थे।