पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोल्ड फोटो पोस्ट करने पर ट्रोल हुईं FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला', दिया करारा जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। टीवी शो FIR से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस कविता कौशिक अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की, जिस पर ट्रोलर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद कविता ने भी ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लंबी पोस्ट लिखी। बकवास लिखने के बजाय कुछ करके दिखाओ...

 


कविता ने पोस्ट में लिखा- 'इस काम में डिसिप्लिन और पसीना लगता है। मेरे एक फ्रेंड से मुझे मदद मिली, जिसने मुझे कुछ बुराइयों से छुटकारा दिलाने के लिए अलग-अलग आसन सिखाए। मुझे इससे खुशी महसूस होती है। जो लोग कमेंट में बकवास लिख रहे हैं, उन्हें कहूंगी कि कुछ ऐसा करके दि‍खाओ जिससे, आपको अपने आप पर गर्व महसूस हो सके। नेगेटिव एनर्जी फैलाना बंद करो। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी कविता कौशिक ने पति के साथ कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। 


2017 में कविता ने केदारनाथ में की थी शादी...
कविता ने 27 जनवरी, 2017 में फ्रेंड रोनित बिस्वास के साथ सात फेरे लिए थे। वेडिंग सेरेमनी केदारनाथ में हुई थी, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। कविता की शादी पूरी तरह से प्राइवेट सेरेमनी रही। मीडिया को इससे दूर रखा गया। 23 जनवरी को हल्दी और 24 जनवरी को मेहंदी-संगीत सेरेमनी हुई थी।

 

आगे की स्लाइड्स पर, कविता कौशिक और उनके पति रोनित बिस्वास की फोटोज...

खबरें और भी हैं...