पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कविता रैना हत्याकांड : 6 टुकड़ों में मिली थी लाश, 14 मिनट चली कोर्ट में सीडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। 24 अगस्त 2015 को मित्रबंधु नगर में रहने वाली कविता रैना लापता हो गई थी, 26 अगस्त को कविता का शव 6 टुकड़ों में बोरे  में मिला था। इस हत्याकांड के मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में चल रही है। बुधवार को अभियोजन पक्ष द्वारा 16 मिनिट की सीडी पेश की गई जिसमें आरोपी महेश बैरागी उस दिन इलेक्ट्रानिक्स दुकान पर उस समय की सीसीटीवी फुटेज मांगने गया था जिस समय दुकान के सामने कविता खड़ी रहती थी।

  • कोर्ट में अंतिम बहस के दूसरे दिन एजीपी निर्मलकुमार मंडलोई ने ट्रायल के दौरान हुए गवाहों के कथनों का वर्णन बताया। कविता की स्कूटी नौलखा स्थित स्टेंड पर महेश ही रखने गया था, वहां उससे स्टेंड संचालक ने कहा था कि वह गाड़ी का लाॅक नहीं लगाए। इस पर दोनों में बहस भी हुई थी। सरकारी वकील ने कहा कि इसी बहस के कारण स्टेंड संचालक को आरोपी की शक्ल याद रह गई और पहचानने में आसानी हुई।
  • कविता रोज स्कूल गई बच्ची को लेने जाती थी और वैभव नगर स्थित इलेक्ट्रानिक्स दुकान के सामने खड़ी होती थी। कविता  24 अगस्त 2015 को लापता हुई थी और उसी दिन उसके पति संजय रैना ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीसरे दिन 26 अगस्त 2015 को  कविता की बोरे में बंद छह टुकड़ों में लाश तीन पुलिया के नीचे पाई गई थी।
  • 26 अगस्त 2015 को आरोपी महेश इलेक्ट्रानिक्स दुकान  पर उस समय का सीसीटीवी फुटेज मांगने गया था जिस समय कविता उसकी दुकान के सामने खड़ी हुई थी। बुधवार को यहीं सीडी कोर्ट ने देखी। शाम 6.16 बजे से शाम 6.30 बजे तक के बीच की इस सीडी में आरोपी महेश इलेक्ट्रानिक्स दुकान पर जाते और आते दिखाई दिया। गौरतलब है पहले आरोपी संदिग्ध था। अनुसंधान के बाद पुलिस ने उसे 9 दिसंबर 2015 को कविता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।


 मौसेेेेरी बहन से भी थे संबंध

सरकारी वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि आरोपी के संबंध उसकी मौसी की लड़की के साथ भी थे। इन संबंधों के चलते वह गभर्वती हो गई थी इस कारण आरोपी महेश ने उसे गायब कर दिया है जिसका आज तक कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में आराेपी की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने पुलिस को बायान भी दिए है।

खबरें और भी हैं...