रांची | अखिल भारतीय कायस्थ संगठन ने मंगलवार को राज्य कर्मचारी भवन के सभागार में पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और क्रांतिवीर खुदीराम बोस को उनकी जयंती पर याद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महथा ब्रज भूषण सिन्हा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को गौरवान्वित करने की मांग की। इधर, शत्रुघ्न सिन्हा ने राजेंद्र चौक पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी।