पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indoor Plant For Health & Wealth, घर और ऑफिस में रखे ये पौधे सीधा असर डालते हैं आपकी सेहत और पैसों पर

घर और ऑफिस में रखे ये पौधे सीधा असर डालते हैं आपकी सेहत और पैसों पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वास्तु के अनुसार घर और ऑफिस में तुलसी का पौधा, गुड़हल, अनार का पेड़, बेल का वृक्ष, केले का पेड़, अशोक वृक्ष, शमी का पेड़, नींबू, आंवला, नीम लगाना चाहिए। पुराणों में इन पेड़-पौधों को शुभ माना गया है। इनमें से कुछ की पूजा की जाती है तो कुछ में देवी-देवताओं का निवास माना गया है। घर और ऑफिस में लगे इन शुभ पेड़-पौधों का सीधा असर आपकी सेहत और पैसों पर पड़ता है। इनके शुभ प्रभाव से बीमारियां दूर होती हैं। झगड़े, टेंशन, डिप्रेशन और पैसों का  नुकसान भी नहीं हाेता। जानिए कौन से पेड़-पौधे किस दिशा में लगाने चाहिए।

 

 

 

तुलसी - यह पौधा नकारात्मकता दूर करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर या ऑफिस की पूर्व दिशा या पूर्व-उत्तर के कोने में रखना चाहिए। इससे धन लाभ और मानसिक शांति मिलती है। इस पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।
 
सफेद मदार - यह पौधा पूर्व-उत्तर के कोने में या इन दिनों दिशाओं में लगाया जा सकता है। इससे धन लाभ और अचानक फायदा होता है। इस पौधे के शुभ फल से हर तरह के काम सिद्ध होते हैं और दुश्मनों पर जीत मिलती है। मनमुटाव नहीं होता और प्रेम बना रहता है।
 
केले का पेड़ - वास्तु शास्त्र के अनुसार केले का पेड़ ईशान कोण में यानी पूर्व-उत्तर दिशा में होना चाहिए। इस पेड़ के प्रभाव से मन शांत रहता है। आकर्षण बढ़ता है। हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। इसके प्रभाव से घर में शांति और सुख बढ़ता है।
 
आंवला -  यह पेड़ हर तरह का पाप खत्म करता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवला के वृक्ष पर सभी देवताओं का वास है। घर या ऑफिस में आंवले का पेड़ उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे हर तरह की इच्छाएं पूरी होती हैं और घर का हर तरह का कष्ट निवारण हो जाता है। 
 
अशोक - इस पेड़ को घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे हर तरह का दोष खत्म होता है। सेविंग बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है।

खबरें और भी हैं...