पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केजरीवाल को जांच में शामिल होने का नोटिस

केजरीवाल को जांच में शामिल होने का नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केजरीवाल को जांच में शामिल होने का नोटिस

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री को एक नोटिस भेजा गया है और उनसे शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस थाने में सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा गया है।
सिंह ने कहा कि उन्हें अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई जवाब नहीं मिला है।
मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि 20 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास पर केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने उनसे मारपीट की थी।
बाद में आप के विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को कथित मारपीट के लिए गिरफ्तार किया गया था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...