पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकीनिया की राजधानी नैरोबी में वेस्टगेट शॉपिंग सेंटर पर हुए हमले को एक साल पूरा हो गया है. इस हादसे में 67 लोग मारे गए थे.
रविवार को वहां एक स्मृति चिह्न का अनावरण होगा और लोग मोमबत्तियां जलाएंगे.
सोमाली चरमपंथी गुट अल शबाब ने हमले की ज़िम्मेदारी ली थी.
गुट का कहना था कि सोमालिया में कीनिया की सैन्य कार्रवाई के जवाब में उसने हमला किया था.
चार दिन तक चला हमलारविवार को ही हादसे में मारे गए लोगों के परिवारजन उस बगीचे में फूलों के हार रखेंगे जहां हमले के बाद 67 पेड़ लगाए गए थे.
वेस्टगेट मॉल पर हमले के लिए अल-शबाब चरमपंथी गुट ने ज़िम्मेदारी ली थी.
पिछले साल चार दिन तक चली घेराबंदी के दौरान भारी लड़ाई और आग में शॉपिंग सेंटर के ज़्यादातर हिस्से तबाह हो गए थे.
माना जा रहा है कि लड़ाई के दौरान चारों बंदूकधारी मारे गए थे.
इसके अलावा आतंकवाद के आरोपों में चार सोमाली कीनियाई जेल में क़ैद में हैं.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.