पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केरल : रेडियो जॉकी हत्या मामले में अंतिम आरोपी गिरफ्तार

केरल : रेडियो जॉकी हत्या मामले में अंतिम आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरल : रेडियो जॉकी हत्या मामले में अंतिम आरोपी गिरफ्तार

अपुन्नी उस चार सदस्यीय गिरोह का सदस्य था, जिसने तिरुवनंतपुरम में 27 मार्च को राजेश की हत्या उसके स्टूडियो में की थी।
पिछले सप्ताह, अलप्पुझा जिले के रहने वाले गैंग के सरगना अलीभाई को कतर से आने पर तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
हत्या के कुछ दिनों बाद अलीभाई कतर चला गया था, जहां वह एक जिमखाना में काम करता था।
पुलिस को संदेह हुआ कि जिम का मालिक ही हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है, क्योंकि राजेश भी कतर में था। उसका प्रेम प्रसंग उसकी पूर्व पत्नी से था।
पुलिस अब जिम के मालिक को स्वेदश लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कतर के अधिकारियों ने उस पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...