पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएस संकटः पेरिस पहुंचे जॉन केरी

आईएस संकटः पेरिस पहुंचे जॉन केरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी मध्य पूर्व देशों के दौरे पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) को हराने के लिए व्यापक गठबंधन बनाने की कोशिशों के बाद पेरिस पहुंच गए हैं.

इस चरमपंथी संगठन के ख़िलाफ़ कार्रवाई की योजना पर 10 अरब देशों समेत क़रीब 40 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं.

इराक़ी सुरक्षा को लेकर पेरिस में सोमवार को एक सम्मेलन होगा जिसमें लगभग 20 देशों के राजनयिक शामिल होंगे. केरी उसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पेरिस पहुंचे हैं.

\'दिखावे की घटना\'

लेकिन ईरान को इस सम्मेलन में शामिल होने की दावत नहीं दी गई है. इसीलिए ईरान ने पेरिस सम्मेलन को \'दिखावे की घटना\' क़रार दिया है.

ईरान के उपविदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान का कहना था, \'\'ईरान इस क्षेत्र में और पूरी दुनिया में आतंकवाद के ख़िलाफ़ सचमुच की लड़ाई में इच्छुक है, इस तरह के चुनिंदा कामों में नहीं.\'\'

पिछले सप्ताह ही अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया और इराक़ में आईएस के ख़िलाफ़ अपनी विस्तृत योजनाओं का एलान किया था.

आईएस का सीरिया और इराक़ के एक बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा है और सीआईए का अनुमान है कि इस क्षेत्र में आईएस के क़रीब 30,000 लड़ाके हो सकते हैं.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)