पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयरलैंड के पहले टेस्ट में केविन ओ ब्रायन ने शतक लगाया, ऐसा करने वाले दुनिया चौथे बल्लेबाज बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • ओ ब्रायन ने सातवें विकेट के लिए थॉम्प्सन के साथ 114 रन की साझेदारी की
  • पाकिस्तान ने आयरलैंड को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया था

 

डबलिन.   पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में आयरलैंड ने 139 रन की बढ़त ले ली है। केविन ओ ब्रायन ने टेस्ट क्रिकेट में आयरलैंड के लिए पहला शतक लगाया। वे 118 रन बनाकर नॉट आउट हैं। किसी देश के पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले केविन चौथे बल्लेबाज हैं। साथ ही केविन आयरलैंड के लिए टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। पांचवें दिन आयरलैंड फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 339 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी दिन 160 रन का लक्ष्य मिला।

 

 

अपने देश के पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

 

बल्लेबाज रन टीम विरुद्ध साल
चार्ल्स बैनरमैन 165 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1877
डेव हॉफटन 121 जिंबाब्वे भारत 1992
अनिमुल इस्लाम 145 बांग्लादेश भारत 2000
केविन ओ ब्रायन 118 आयरलैंड पाकिस्तान 2018

 

 

फॉलोऑन के बाद आयरलैंड ने की वापसी

- पहली पारी में 180 रन से पीछे रहने वाली आयरलैंड को पाकिस्तान ने फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया। ओपनर विलियम पोर्टरफिल्ड और एड जॉइस ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। उसके बाद उनके छह विकेट जल्द ही गिर गए। 

- केविन ओ ब्रायन ने सातवें विकेट के लिए टी. थॉम्प्सन के साथ 114 रन की साझेदारी की। थॉम्प्सन के बाद ब्रायन ने टायरन केन के साथ आठवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने 4 और मोहम्मद आमिर ने 3 विकेट लिए।

 

केविन ने वर्ल्डकप में लगाया था शतक

- केविन ओ ब्रायन ने वनडे में दो शतक लगाए हैं। पहला शतक 2007 में केन्या के खिलाफ लगाया था। उस दौरान उन्होंने 128 गेंद पर 142 रन बनाए थे।

- दूसरा शतक 2011 वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में लगाया था। उन्होंने 123 गेंद पर 113 रन बनाए थे। उनके शतक से आयरलैंड ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया था।

 

पहली पारी में नहीं चले आयरलैंड के बल्लेबाज

- पाकिस्तान ने पहली पारी में फहीम अशरफ के 83 और असद शफीक के 62 रन के मदद से 9 विकेट पर 310 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। आयरलैंड के टी. मुरताग ने 4 और एस. थॉम्प्सन ने 3 विकेट लिए।

- टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम केवल 130 रन पर सिमट गई। केविन ओ ब्रायन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने 4 और शादाब खान ने 3 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...