पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौत का कारण बन रहीं घर पर खड़ी की-लैस कारें, अबतक 28 लोगों की इससे हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्यूयॉर्क. क्या आपने कभी सोचा है कि कार को चालू छोड़ना भी जानलेवा साबित हो सकता है? एक रिपोर्ट ने कुछ ऐसे ही खुलासे किए हैं जिसमें 2006 से अबतक ऐसी 28 मौतें हुईं जिसमें मौत का कारण घर पर खड़ी कार थी। सुनने में बेहद अजीब लगे पर जब आप इसकी सच्चाई से वाकिफ होंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। चालू कारों ने ऐसे ली जान...

 

- न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक गराज में की-लेस कार को धोखे से चालू छोड़ देने के बाद 28 लोगों की मौत हुई और 45 लोग बुरी तरह से बीमार हो गए। इसकी वजह थी जहरीली कार्बन मोनोक्साइड गैस जो गराज से घर में भर गई थी।

 

- इन मौतों में सबसे जाना-माना मामला है डेविड कोल्टर का, जिनकी 89 साल की उम्र में मौत हो गई थी। लंबे समय से ड्राइविंग कर रहे डेविड पहले बड़े आैर तेज आवाज वाले इंजन की कारें चलाते थे। इसके बाद उन्होंने बिना चाबी वाली  कार खरीदी। ये कार दूसरी कारों के मुकबाले बेहद शांत थी। डेविड अक्सर समझ नहीं पाते थे कि इंजन बंद हुआ है या नहीं। इसी धोखे में एक दिन उन्होंने चलती कार खड़ी कर दी। 

 

- उस रात डेविड की कार गराज में चालू रही और सारी रात कार्बन मोनोऑक्साइड पूरे घर में भरती गई और दम घूटने से डेविड की मौत हो गई।

 

की-लेस कारों की सुरक्षा पर शुरू हुई बहस

-  न्यूयॉर्क टाइम्स में  इस रिपोर्ट के बाद एकबार फिर बिना चाबी वाली कारों की सुरक्षा प्रणाली को लेकर बहस छिड़ गई है। अकेले अमेरिका में ही सन 2000 के बाद से 1.7 करोड़ की-लैस कारें बेची जा चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...