- Hindi News
- National
- Silli News Khalari Reorganization Of Nk Area Committee Jayaprakash Becomes Chairman
खलारी : एनके एरिया कमिटी का पुर्णगठन, जयप्रकाश अध्यक्ष बने
खलारी | राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की एनके एरिया कमिटी का पुर्णगठन का यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी की सहमति के बाद घोषणा की गई। इससे पूर्व एनके एरिया में जय प्रकाश प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में नयी कमिटी का चुनाव किया गया, जिसमें अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष सैयद गोल्डी, उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौधरी, अनिता एक्का, राजेन्द्र प्रसाद, सचिव शेख वकील अहमद, सहसचिव एमडी. खान, बसंत कुमार, बादल तुरी, संगठन सचिव सुनिल कुमार सिंह, सोनू निषाद, मुकेश ऋषि, कोषाध्यक्ष भिखारी सिंह, मीडिया सह कार्यालय प्रभारी मुमताज अहमद, अमन सिंह चौहान के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में कैलाश लोहार, रेवा सिंह, बीना देवी, मास्टर पप्पु, राजू गंझू, रवि मुंडा, सुरेश गंझू, गोवर्द्धन गंझू, मो.बारिक, राजकुमार गंझू, विनोद उरांव, इकबाल खान, रामू पटेल, संजय राम, शेख शमीम, एस.एन सिंह, मुश्ताक अहमद, आनन्द तुरी, कृष्णा चैधरी, रमेश तुरी, सिद्धु पासवान, सैयद अंसारी, विनोद राम, अयूब अंसारी, असलम अंसारी, विजय मुंडा, अभिषेक चौधरी को शामिल किया गया है।