पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खलारी : बुकबुका के सरकारी स्कूल परिसर में पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खलारी | खलारी क्षेत्र में हो रही बारिश से नेहरू स्टेडियम के समीप स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बुकबुका के सामने भारी मात्रा में जल जमा हो गया। विद्यालय परिसर तालाब का रूप ले चुका है। शनिवार को विद्यालय पंहुचे शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्कूल भवन में पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस समस्या को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह मोनू ने बताया कि विद्यालय परिसर से पानी की निकासी का व्यवस्था नहीं रहने के कारण हर साल मानसून की बारिश में विद्यालय परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है और बच्चे इस समस्या से जूझते रहते है। उन्होंने बताया कि पूर्व में विद्यालय परिसर का सारा पानी विद्यालय के बगल से गुजरे नाला पर गिरकर बह जाता था। वर्तमान में इस नाले का अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे की पानी की निकासी नही हो पा रही है।

पिपरवार | भारी बारिश के कारण टंडवा की लाइफ लाइन माने जाने वाली गेरुआ पुल टूट गई। इसे बनाने में दो करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस दौरान एक बड़ी हादसा टल गया। यह घटना शनिवार सुबह लगभग दस बजे की है। पुल टूटने के बाद प्रशासन सुरक्षा को देखते हुए पुल के दोनों तरफ बेरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दिया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कराई है जिससे लोग नदी पार कर सकें। लोग अब उफनती नदी मे जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि नदी पार कर अपने अपने गन्तव्य पहुंच सके। समाचार लिखे जाने तक नदी के दोनों तरफ यात्री समेत सैकड़ों लोग फंसे है।
खबरें और भी हैं...