पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देश को मोदी में महाराणा प्रताप की छवि दिखाई देती है, हॉर्टीकल्चर यूनिवर्सिटी के नाम के ऐलान के दौरान बोले सीएम खट्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सफीदों(हरियाणा).   सीएम मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश में बनने वाली हॉर्टीकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल अब महाराणा प्रताप के नाम से जानी  जाएगी। सफीदों कस्बे के एक चौक का नाम भी महाराणा प्रताप चौक रखा जाएगा। सीएम रविवार को सफीदों अनाज मंडी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 478वीं जयंती पर  आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में पहुंचे थे। सीएम ने पंचकूला में बनने वाले महाराणा प्रताप भवन के लिए भी 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

 

मोदी में महाराणा प्रताप की छवि दिखाई देती है- सीएम

सीएम ने कहा कि महाराणा प्रताप एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने हर देशवासी को सिर ऊंचा रखते हुए स्वाभिमान से जीना सिखाया। उन्होंने उस समय की विषम परिस्थितियों में जनसाधारण और देश के लिए लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार आज देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में महाराणा प्रताप की छवि दिखाई देती है, जो आज के माहौल में भ्रष्टाचार को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। 


मेरी पूरी सरकार ईमानदार, ईमानदार कहकर संबोधित किया जाए- सीएम

- सीएम ने कहा कि सरकार ने महाराणा प्रताप के बुरे समय के साथी रहे गाडिया लुहारों को विकास की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हजार परिवारों का रजिस्ट्रेशन करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

- सीएम मनोहरलाल ने कहा कि अकेला वह नहीं, बल्कि मेरी पूरी सरकार ईमानदार है। इसलिए आज से प्रदेश सरकार को ईमानदार कहकर संबोधित किया जाए। आज विपक्षी एक भी विषय में सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं।

 

 महाराणा प्रताप आज हम सब के प्रेरणास्रोत- केंद्रीय खेल मंत्री

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप के नाम में ही इतनी सार्थकता है कि हमें नाम लेते ही शक्ति का एहसास होता है। महाराणा प्रताप ईमानदार, स्वाभिमान और देश हित के लिए कार्य करने के लिए आज हम सब के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उस समय के सीमित साधनों के सहारे भारत माता की रक्षा के  लिए जो काम किया, उसकी तुलना नहीं की जा सकती।

 

खबरें और भी हैं...