पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. नेशनल अवार्ड विनर और अपने जमाने के मशहूर संगीतकार ख्य्याम ने फिल्म वर्कर्स की फेडरेशन को डेढ़ लाख रुपए दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में भी पांच-पांच लाख रुपए जमा कर दिए हैं। खय्याम ने अपनी पूरी प्रॉपर्टी फिल्म वर्कर्स की भलाई के लिए दान करने का ऐलान कर किया है। ऐलान के मुताबिक ख्य्याम मरते दम तक हर साल 11 लाख रुपए दान करते रहेंगे। मरने के बाद उनकी संपत्ति की पूरी रकम केपीजे चैरिटेबल ट्रस्ट के अकाउंट में जमा करा दी जाएगी। फिर उससे मिलने वाले ब्याज को फिल्मी वर्कर्स की बेहतरी के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। 15 से 20 करोड़ रुपए की है संपत्ति...
- केपीजे चैरिटेबल ट्रस्ट का काम फेसम भजन गायक अनूप जलोटा संभाल रहे हैं। अनूप जलोटा ने कहा है कि संगीतकार ख्य्याम की पूरी संपत्ति का बाजार मूल्य करीब 15 से 20 करोड़ रुपए तक आंका जा रहा है। ये रकम भविष्य में ट्रस्ट के अकाउंट में जमा की जाएगी।
- बैंक उस रकम पर महीने का 15 लाख रुपए ब्याज देता है। वो भी भविष्य में फिल्मी वर्कर्स की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जाता रहेगा। तब तक ख्य्याम साहब हर साल तकरीबन 11 लाख रुपए दान में देते रहेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.