पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किडनैप किए गए 25 साल के युवक की लाश मिली, लगी थी 6 से ज्यादा गोलियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेराबस्सी(चंडीगढ़).  डेराबस्सी से 6 किमी दूर समगोली लिंक रोड पर मीट प्लांट के पीछे 25 साल के विवेक राणा का शव गोलियों से छलनी हुआ मिला। विवेक गांव कोड़ी बाबरी, शामली जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। विवेक को बराड़ा के पास से कुछ दिन पहले युवकों ने कार में किडनैप कर लिया था। विवेक आरके (राहुल खट्टा) ग्रुप का सदस्य था, जबकि हत्यारों में एमआर (मोनू राणा) ग्रुप के सरगना मोनू राणा समेत सात सदस्यों का नाम है। हत्या के पीछे ग्रुपबाजी के दौरान पुरानी रंजिश मानी जा रही है।

 

 

बाजू पर बने बड़े टैटू समेत फोटो से हुई लाश की पहचान

- विवेक का शव सुबह करीब 8 बजे मिला। सिर, कनपटी, बाजू, छाती व गर्दन पर आधा दर्जन से अधिक गोलियों के निशान थे। दो जिंदा कारतूस, तीन कारतूसों के खाली खोल मिले हैं। मृतक की बाजू पर बने बड़े टैटू समेत फोटो पुलिस ने हरियाणा व यूपी में भेजी। इसके बाद मृतक की पहचान हुई।

- खेतीबाड़ी वाले परिवार में विवेक राणा इकलौता बेटा था, जबकि उसकी एक शादीशुदा बहन है। यूपी में हुए कई लड़ाई-झगड़ों में उसका नाम है। वह बराड़ा में बुधवार को अपने भांजे अभिषेक और भांजे के दोस्त रिक्की के साथ ऑल्टो कार में जा रहा था। दोपहर करीब 1 बजे एक टाटा सफारी उनके पास आकर रुकी।

- अभिषेक और रिक्की के मुताबिक युवकों ने विवेक के साथ दोस्ताना बातें की और उसे साथ ले गए। जबकि, सफारी से उतरे उनके दो साथी सत्ती और अमर ऑल्टो कार में उनके साथ बैठ गए। तीन किमी आगे वे बाइक पर बैठकर चले गए। एक घंटा बाद भी विवेक का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। 

खबरें और भी हैं...