पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल स्टूडेंट को प्यार का झांसा देकर भगा ले गया लड़ृका, 7 दिन बाद मुंबई से बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. 12 मई को थाना-8 के एरिया में रहने वाले एक शख्स ने शिकायत दी थी कि उनकी 14 साल की बेटी को कर्ण नाम का युवक अगवा करके ले गया है। मामले में जांच के बाद पुलिस ने अगवा की गई लड़की को मुंबई से बरामद कर लिया और किडनैपर को पकड़ कर जालंधर ले आई है। अगवा की गई स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद केस में रेप की धारा जोड़ दी। अदालत ने बेअंत सिंह पार्क के रहने वाले कर्ण उर्फ रमेश कुमार को जेल भेज दिया है।

 

 

 

11 मई को स्कूल से स्टूडेंट को लेकर गया था

पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस स्टूडेंट के स्कूल पहुंची तो पता चला कि 11 मई को आरोपी कर्ण लड़की को 12 बजे ले गया था। पुलिस ने कर्ण की तलाश में उसकी रिश्तेदारी में रेड की, लेकिन वह नहीं मिला। 13 मई को एएसआई को एक व्यक्ति ने आकर बताया कि कर्ण लड़की को लेकर उनके मुंबई में रहने वाले बेटे के पास गया है। उनके बेटे ने कॉल करके उसे बताया था कि कर्ण एक दिन रहने की उससे जगह मांग रहा था।

 

मुंबई कोर्ट ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा

- कर्ण की मुबंई में होने की बात पता लगते ही एएसआई इनफार्मर को साथ लेकर अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंच गए। पुलिस ने मुंबई से कर्ण को पकड़ कर लड़की बरामद कर ली। उन्होंने कर्ण को मुंबई कोर्ट में पेश किया तो मुंबई कोर्ट ने कर्ण को 21 मई तक ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अगवा की गई लड़की और आरोपी को ट्रेन से जालंधर लेकर आई। 

 

 लुधियाना घूमने के बहाने अपने साथ मुंबई ले गया था लड़का

- आरोपी ने पूछताछ में माना कि वह लड़की को उस दिन लुधियाना घूमने के बहाने अपने साथ मुंबई ले गया था। उसने लड़की को झांसा दिया था कि वह उससे प्यार करता है।

- वह मुंबई पहुंचकर अपनी भाभी के घर गया। यहां पर उसके साथ लड़की देखकर उसे रुकने नहीं दिया। इसलिए उसने परिचित के घर गया। यहां पर उसके घर एक दिन रुका, ताकि मुंबई में किराये का मकान ले सके।

- लड़की ने कहा कि आरोपी उसे धोखा देकर मुंबई ले गया था। यहां पर उससे गलत काम किया। वह उससे डर गई थी। इसलिए चुप रही।

 

खबरें और भी हैं...