पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाबालिग को अगवा कर, तस्करी दुष्कर्म करनेवाले को सजा 18 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | मांडर की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के जुर्म में कृष्णा टोप्पो को दोषी पाया गया है। कोर्ट उसे 18 मार्च को सजा सुनाएगा। कृष्णा टोप्पो 17 फरवरी 2018 से जेल में बंद है। उसके खिलाफ 17 फरवरी 2018 को मांडर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि वह वर्ष 2016 से ही नाबालिग के संपर्क में था। उससे शादी करने का आश्वासन देकर उसे हैदराबाद ले जाने का लालच देता रहता था। इसी क्रम में वह 17 फरवरी 2018 को नाबालिग का अपहरण कर लिया और उसे टांगर बसली स्थित अपनी बुआ के घर ले गया, वहां उसके साथ 20 फरवरी 2018 तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हैदराबाद ले जाने के लिए रांची स्टेशन पर ले गया, वहां रेल पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने कृष्णा के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल किया था।
खबरें और भी हैं...