पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब Mrs Trump ने कराया किडनी का ऑपरेशन, किडनी प्रॉब्लम में बॉडी देती है 5 संकेत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेल्थ डेस्क। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की किडनी की सफल सर्जरी हुई है और फिलहाल वह मैरीलैंड के अस्पताल में ही स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। मेलानिया के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "मेलानिया ट्रंप की किडनी संबंधी दिक्कतों की वजह से उनकी सर्जरी हुई है। किडनी सर्जरी की वजह किडनी में इंफेक्शन भी हो सकता है। आपको बात दें कि हाल ही में अरुण जेटली का भी किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। 

 

ऐसे होता है किडनी इंफेक्शन

न्यूयार्क के माउंट सिनाई हॉस्पिटल के नेफ्रोलाजिस्ट एवं एम डी Staci Leisman ने अपनी रिसर्च में बताया है कि हेल्दी लोगों में किडनी इंफेक्शन के चांजेस कम होते हैं।

>ये ज्यादातर ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को होता है।

>किडनी को इंफेक्ट करने वाले बैक्टीरिया यूरिनरी ट्यूब के जरिए बॉडी में पहुंचते हैं और फिर ब्लैडर से होते हुए किडनी तक आते हैं। 

>इंफेक्शन का इलाज ट्रीटमेंट के जरिए किया जा सकता है लेकिन अगर इंफेक्शन बढ़ जाए तो ये किडनी फेल का कारण भी बन सकता है।

>इससे किडनी से संबधित गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसलिए जैसे ही आपको UTI (यूरीनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन) के संकेत नजर आएं तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

>यहां हम किडनी इंफेक्शन के संकेतों के बारे में बता रहे हैं अगर आपको ये संकेत नजर आएं तो आपको किडनी का इंफेक्शन हो सकता है। 

 

यूरिन के वक्त जलन और दर्द होना
अगर आपको यूरिन के वक्त दर्द और जलन हो रही है तो ये किडनी इंफेक्शन हो सकता है। इसके साथ ही बार- बार टॉयलेट जाना लेकिन यूरिन कम आना भी इंफेक्शन का संकेत है। ऐसा ब्लैडर में इंफेक्शन होने के कारण होता है। इससे आपको हमेशा ऐसा फील होता रहता है कि आपको टॉयलेट जाना है।  

 

आगे की स्लाइड्स पर जानिए दूसरे संकेतों के बारे में...

खबरें और भी हैं...