पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

36 डिग्री गर्मी में 6 घंटे तक कार में लॉक रहे दो बच्चे, 'देखकर लगा जैसे तंदूर में जल गए हैं'

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरत. गुजरात के सूरत में छह घंटे कार में लॉक रहे दो मासूमों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला शहर के डिंडोली के मानसी रेजिडेंसी का है। जानकारी के मुताबिक, नमकीन लाने निकले दो बच्चे बाहर खड़ी कार में जाकर बैठ गए। इनके बैठते ही गेट लॉक हो गया। लगभग छह घंटे 36 डिग्री तपती गर्मी के बीच बंद कार में दम घुटने से मासूमों की जान चली गई। और जब मिले दोनों, तो इस हाल में थे...

- मासूमों को कार से निकालने वाले संतोष बारिया ने बताया- 'मैं भी मानसी रेजिडेंसी में ही रहता हूं। बच्चों के लापता होने से पूरी सोसायटी परेशान थी। हर कोई एक-एक गली में जाकर दोनों को तलाश रहा था, जैसे खुद के बच्चे खो गए हों।'

- 'शाम 7 बजे के करीब कार के पास कुत्तों को भौंकता देख कुछ बच्चे वहां गए तो अंदर दो बच्चे दिखे। उन बच्चों ने इसकी जानकारी मुझे दी।'
- 'वहां जाकर देखा तो वाकई में दोनों बच्चे कार में थे। एक पल सुकून महसूस हुआ, लेकिन फिर अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला।'
- 'पत्थर से लेफ्ट साइड का कांच तोड़कर देखा तो मेरे हाथ-पांव फूल गए। दोनों बच्चों को बाहर निकाला। शरीर देखकर लगा जैसे तंदूर में जल गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी।'

 

क्या बोले डॉक्टर ?

- डिंडोली के बाबा मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉ अभिषेक यादव ने कहा- दोनों बच्चों को जब अस्पताल लाया गया, तब तक वे मृत हो चुके थे। शरीर बुरी तरह झुलसा हुआ था।

- उन्होंने कहा- मौत के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उनकी मौत दम घुटने से ही हुई होगी, इसकी पूरी संभावना है। 

 

लॉक होने से कार के भीतर की गर्मी 51 डिग्री तक हुई 
- डीसीपी राकेश बारोट ने बताया कि अहमदाबाद पासिंग कार रविवार सुबह से मानसी रेजिडेंसी में खड़ी थी, जो शायद अनलॉक थी। 
- बच्चे खेलते-खेलते कार में चले गए और उनसे अंदर से लॉक हो गई। गर्मी, उमस और सांस नहीं ले पाने के कारण बच्चों ने दम तोड़ दिया। 
- फिजिक्स के प्रोफेसर डॉ पृथुल देसाई के मुताबिक, बंद कार से गर्मी बाहर नहीं आ पाती। खुले में खड़ी कार के भीतर का तापमान एक घंटे में 35.6 डिग्री से बढ़कर 51 डिग्री तक पहुंच गया होगा। 

खबरें और भी हैं...