किम जोंग-उन ने चीन के साथ मजबूत संबंधों की वकालत की
किम जोंग-उन ने चीन के साथ मजबूत संबंधों की वकालत की
समाचार एजेंसी \'एफे\' के अनुसार, सरकारी समाचार एजेंसी \'केसीएनए\' ने मंगलवार को बताया कि किम और उनकी पत्नी री सोल-जू ने सोमवार को चीनी कलाकारों द्वारा \'रेड वोमेन कंपनी\' प्रस्तुति को देखा।
प्रस्तुति के बाद दंपति ने नृत्य दल से मुलाकात की। किम ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि यह दौरा उत्तर कोरिया -चीन की दोस्ती को आगे बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के रूप में यह चीनी सांस्कृतिक दल एक महोत्सव में भाग लेगा।
\'केसीएनए\' के अनुसार, चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निदेशक सोंग ताओ की अध्यक्षता में कलाकारों का प्रतिनिधिमंडल पिछले सप्ताह प्योंगयांग पहुंचा।
--आईएएनएस