पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL की सभी टीमें फिलहाल प्ले ऑफ मुकाबलों में पहुंचने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। हालांकि काफी बिजी शेड्यूल के बाद भी प्लेयर्स मस्ती करने का कुछ वक्त निकाल ही लेते हैं। ऐसा ही कुछ KKR (कोलकाता नाइटराइडर्स) के प्लेयर्स ने भी हाल ही में किया। जब उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के अंदाज में उन्हीं की फिल्मों के डायलॉग्स बोलने की कोशिश की। बता दें कि शाहरुख ही कोलकाता नाइटराइडर्स के को-ओनर हैं। प्लेयर्स की इस एक्टिंग का वीडियो शाहरुख की ही प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया। इस वीडियो में टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक समेत रॉबिन उथप्पा, पीयूष चावला, सुनील नरिने, क्रिस लिन और कुलदीप यादव किंग खान की फिल्मों के डायलॉग बोल रहे हैं। किसने बोला कौन सा डायलॉग...
- करीब दो मिनट के इस वीडियो में कोलकाता के प्लेयर्स शाहरुख की फिल्मों के डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं।
- केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने फिल्म 'रईस' के डायलॉग 'कोई धंधा छोटा नहीं होता' की तर्ज पर कहा, 'कोई मैच छोटा या बड़ा नहीं होता, और क्रिकेट से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।'
- टीम के सीनियर बैट्समैन रॉबिन उथप्पा ने फिल्म 'दिलवाले' का डायलॉग 'दिल तो हर किसी के पास होता है, लेकिन सब दिलवाले नहीं होते' बोला।
- कुलदीप यादव ने फिल्म 'रईस' का डायलॉग 'दिन और रात लोगों के होते होंगे, शेरों का तो जमाना होता है' बोला।
- पीयूष चावला ने फिल्म 'दिलवाले' का डायलॉग बोला, 'हम शरीफ क्या हुए पूरी दुनिया ही बदमाश बन गई'।
- जबकि टीम के यंगेस्ट क्रिकेटर्स शुभमन गिल और शिवम मावी ने फिल्म 'मैं हूं ना' की सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी किया।
शाहरुख ने दिया ये जवाब
- हालांकि सभी प्लेयर्स ने शाहरुख को कॉपी करने की कोशिश तो की, लेकिन ये कोशिश काफी खराब रही।
- इस वीडियो को देखने के बाद शाहरुख ने ट्विट करते हुए लिखा, 'मैं अपनी टीम को बहुत प्यार करता हूं, हमारे बीच एक डील भी है। जैसे मैंने क्रिकेट को तुम्हारे लिए छोड़ दिया है, वैसे तुम एक्टिंग को मेरे लिए छोड़ दो। हाहा..'।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.