पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोलकाता. आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेविल्स के बीच रोचक मुकाबला होने जा रहा है। दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर के लिए ये मैच भावुक यानी इमोशनल हो सकता है। इसकी वजह ये है कि गौतम पिछले सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। इस बार वो दिल्ली के कप्तान हैं। यानी वो उस टीम के खिलाफ कप्तानी करेंगे जिसके वो पिछले सीजन तक कप्तान थे। बहरहाल, यही इंडियन प्रीमियर लीग की खूबसूरती और रोमांच है। कोलकाता और दिल्ली अब तक तीन में से दो-दो मैच हार चुकी हैं। कोलकाता प्वॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर है तो दिल्ली और भी नीचे। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता अपने होम क्राउड के सामने जीत के किसी भी मौके को हाथ से नहीं जाने देगी। DainikBhaskar.com आपको इस मैच से जुड़ी तमाम जानकारियां यहां दे रहा है।
कब खेला जाएगा मैच
- कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच आज यानी सोमवार 16 अप्रैल 2018 को।
कहां होगा मैच?
- KKR vs DD का यह मैच कोलकाता के विश्व प्रसिद्ध स्टेडियम ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
क्या होगा वक्त?
- भारतीय समय के मुताबिक, मैच रात 8 बजे शुरू होगा।
किस टीम का होम ग्राउंड?
- कोलकाता नाइट राइडर्स का।
कहां देख सकते हैं मैच?
- अगर आप स्टेडियम में नहीं हैं तो स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ ये मैच देख सकते हैं।
क्या ऑन लाइन भी देख सकते हैं?
- जी हां, आप Hotstar पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा DainikBhaskar.com आपको ना सिर्फ इस मैच बल्कि आईपीएल के सभी मैचों के live updates दे रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.