पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 50वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हरा दिया। करो या मरो के मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में 186/8 रन बनाए, जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 183/5 रन ही बना सकी। मैच में KXIP भले ही हार गई हो, लेकिन उनकी टीम के बैट्समैन लोकेश राहुल ने सबका दिल जीत लिया। इस बैट्समैन ने पहले तो मैच में 60 बॉल पर 94 रन की इनिंग खेली और फिर मुंबई के प्लेयर हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर ऐसा कुछ किया कि जिसे देखने वाला देखता ही रह गया। पंड्या के साथ बदली जर्सी...
- मैच में भले ही KXIP की टीम हार गई हो, लेकिन इसके बावजूद टीम के प्लेयर लोकेश राहुल की स्पोर्ट्समैन स्पिरिट पर कोई असर नहीं पड़ा।
- मैच के बाद राहुल और MI के प्लेयर हार्दिक पंड्या ने बाउंड्री के करीब खड़े होकर अपनी जर्सी एक-दूसरे से बदल ली।
- हार्दिक पंड्या ने मुंबई की जगह पर पंजाब की टीशर्ट पहन ली, तो लोकेश राहुल मुंबई इंडियन की टीशर्ट में नजर आए।
मैच समरी-
मुंबई इंडियन्स- 186/8 (20 ओवर) (कीरोन- 50, क्रुणाल- 32, टाई- 4/16)
किंग्स XI पंजाब- 183/5 (20 ओवर) (राहुल- 94, फिंच- 46, बुमराह- 3/15)
MoM- जसप्रीत बुमराह
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.