पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL में बुधवार को हुए 50वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने बेहद करीबी मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हरा दिया। इस मैच में भले ही मुंबई की टीम जीत गई हो, लेकिन पंजाब के बैट्समैन लोकेश राहुल ने अपनी बैटिंग से सबका दिल जीत लिया। लोकेश ने मैच में 60 बॉल पर 94 रन की इनिंग खेली। मैच में 'मैन ऑफ द मैच' तो मुंबई इंडियन्स के कीरोन पोलार्ड बने वहीं लोकेश को उनकी शानदार इनिंग के लिए स्टाइलिश प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि उन्होंने अपनी ये ट्रॉफी एक फैन को दे दी। फैन को यूं दे दी ट्रॉफी...
- मैच के बाद हुई अवॉर्ड सेरेमनी के बाद राहुल जब ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे, तो रास्ते में उन्होंने वो ट्रॉफी अपने एक फैन्स को उछालकर दे दी।
- राहुल ने जब पहली बार फैन को देने के लिए वो ट्रॉफी उछाली, तो फैन उसे कैच नहीं कर पाया, इसके बाद दोबारा उन्होंने ट्रॉफी को उछाला, इस बार भी फैन उसे नहीं पकड़ सका, जिसके बाद तीसरी बार लोकेश ने ट्रॉफी को उछालते हुए उसे फैन को दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
- बता दें कि इस मैच में खेली इनिंग के बाद राहुल के पास ओरेंज कैप भी आ गई। यानीकि वे इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बन गए। इस मैच तक उन्होंने 652 रन बना लिए थे।
- हालांकि राहुल को ना तो ओरेंज कैप मिलने की खुशी हुई और ना ही मैच में 'स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिलने की खुशी हुई।
- एक वक्त पर लग रहा था कि लोकेश के रहते KXIP ये मैच जीत लेगी, लेकिन लास्ट मोमेंट पर उनके आउट हो जाने की वजह से पंजाब की टीम हार गई।
- मैच में अच्छी इनिंग खेलने के बाद भी टीम के हारने का गम उनके चेहरे पर दिखा। इसके बाद वे पूरे मैच में काफी उदास रहे और उन्हें किसी बात की खुशी नहीं हुई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.