पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाभा जेल ब्रेक के आरोपी केएलएफ आतंकी मिंटू जेल में बेसुध मिला, अस्पताल में मृत करार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला.  नाभा जेल ब्रेक के आरोपी खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट (केएलएफ) के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू की बुधवार को पटियाला की जेल में संदिग्ध हालात में माैत हो गई। मिंटू को दिल की बीमारी थी, लिहाजा माना जा रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। हालांकि, असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। 15 मई, 2017 को मिंटू को सीने में दर्द के बाद पीजीआई रेफर किया गया था। वहां उसे स्टेंट डाला गया था। बुधवार दोपहर बाद करीब 3:15 बजे वह जेल में बेसुध हो गया। राजिंदरा अस्पताल के एमएस डॉ. बीएस बराड़ ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही मिंटू की मौत हो चुकी थी।

 

2014 में दिल्ली हवाई अड्‌डे पर पकड़ा था

मूल रूप से लुधियाना जिले के गांव ढल्ला के मिंटू का कई आपराधिक मामलों में हाथ रहा है। उस पर 2008 में सिरसा डेरा मुखी पर हमले का आरोप है। 27 नवंबर 2016 को वह विक्की गौंडर समेत  गैंगस्टर्स के साथ जेल ब्रेक करके फरार हो गए। 28 नवंबर को उसे दिल्ली के अरेस्ट कर लिया गया था। उसे 2014 में थाइलैंड से लौटते वक्त दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया था। 

 

आईएसआई से भी रहा नाता...
कभी बब्बर खालसा के मैंबर रहा मिंटू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी जुड़ा रहा। उसने आईएसआई से ट्रेनिंग भी ली थी। आईएसआई उसे फंड भी मुहैया कराती रही है।
 

खबरें और भी हैं...