पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाफ ब्लैक हैं प्रिंस हैरी की दुल्हन मेगन, परनाना के नाना थे दर्जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लंदन. ब्रिटेन की रॉयल फैमिली और उसमें बहू एक अश्वेत की बेटी। पिछली सदी तक भी ये बात कल्पना से भी परे थी। लेकिन आज ये हकीकत है। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की वाइफ मेगन मर्केल श्वेत पिता और अश्वेत मां की संतान है। प्रिंस हैरी उस शाही परिवार से हैं जिसने आधी दुनिया पर राज किया है। वहीं  अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन उस परिवार से हैं जिसे कभी गुलाम बनाकर अमेरिका लाया गया था।  मेगन परनाना के नाना ने गुलामों की जिंदगी गुजारी है। दर्जी और सफाईकर्मी रहे थे परनाना... 

 

- डेलीमेल वेबसाइट ने मेगन की फैमिली हिस्ट्री की रिसर्च के लिए मैसाच्युसेट्स की एलिजाबेथ बनास नाम की एक जीनोलॉजिस्ट को लगाया था। 
- बनास ने रिसर्च में पाया कि मेगन की मां के पूर्वज ब्लैक और व्हाइट दोनों थे। वो गुलामी के शिकार थे। 
- उनकी फैमिली भले ही अभी लॉस एंजिलिस में रह रही हो, लेकिन उनका ताल्लुक जॉर्जिया से था। 
- मेगन के परनाना स्टीव आर रागलैंड टेनेसी के चट्टानूगा में एक क्लीनिंग शॉप में प्रेसर यानी सफाईकर्मी का काम करते थे।
- वहीं उनके परनाना के नाना का नाम जेरेमियाह रागलैंड था, जो 1881 में जॉर्जिया में पैदा हुए थे। उनकी मां टेक्सास की थीं और श्वेत थीं, जबकि पिता अश्वेत थे।
- बनास ने बताया कि उन्हें डॉक्युमेंट में पता चला है कि जेरेमिया टेलर थे और उनकी अपनी टेरलिंग की दुकान थी। वहीं उनकी वाइफ क्लॉडिया एक स्टोर में मेड का काम करती थीं। 
- हालांकि, मेगन के पिता सिनेमेटोग्राफर थे। उन्होंने 80 के दौर में मशहूर शो मैरिड पर काम किया है। 

 

मां के साथ बीता बचपन
- अमेरिकी टीवी शो सूट्स में अपने काम को लेकर मशहूर हुईं मेगन लॉस एंजिलिस में पली-बढ़ी हैं। जब वो छह साल की की थीं, तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। इसके बाद से वो अपनी मां के साथ ही रहीं। 

- मेगन ने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी स्कूल से साल 2003 में कम्यूनिकेशंस में डिग्री हासिल की है। 11 साल की उम्र में हिलेरी क्लिंटन को एक सोप एडवर्टीजमेंट में महिला की उत्तेजक फोटो दिखाने पर शिकायत में लेटर भी लिखा था।

 

एक्टिंग और मॉडलिंग की
- एक्टिंग की फील्ड में हाथ आजमाने के दौर में वो मार्कल कैलिग्राफी का काम करती थी। इसमें उन्हें अपनी राइटिंग स्किल से वेडिंग इन्विटेशन लिखने होते थे। 
- इसके बाद उन्हें एक्टिंग का मौका मिला। वो सूट्स से लेकर द ग्रीक, रिमेंबर मी और हॉरिबल बॉसेज जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मॉडलिंग भी की है। 
- शादी से पहले वो टोरंटो में रह रही थीं। हैरी से उनकी पहली मुलाकात जुलाई 2016 में हुई थी। इसके कुछ दिन बाद से ही उनके अफेयर के किस्से मीडिया में आम हो गए थे। 

 

प्रिंस हैरी से दूसरी शादी
मेघन की ये कोई पहली शादी नहीं। प्रिंस के साथ ये उनकी दूसरी शादी है। साल 2011 में उन्होंने हॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर ट्रेवोर एंगल्सन से शादी की थी। हालांकि, 7 साल की डेटिंग के बाद हुई ये शादी बस दो साल चल पाई और 2013 में इनका तलाक हो गया। 

खबरें और भी हैं...