पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंCBSE ने JEE मेन 2018 का ऑनलाइन माध्यम से आयोजन रविवार और सोमवार को किया. इससे पहले जेईई मेन एग्जाम ऑफलाइन माध्यम से 8 अप्रैल को आयोजित किए गए थे. JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर यह बताया गया है कि इस परीक्षा के सही जवाब यानी आंसर-की 24 अप्रैल 2018 को वेबसाइट पर आ जाएगी. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, JEE Main के सभी सवाल और जवाब 24 अप्रैल से 27 अप्रैल 2018 के बीच अपलोड हो जाएंगे. अगर आप भी अपने सभी सवाल और जवाब मिलाना चाहते हैं तो आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे. उम्मीदवार वेबसाइट पर 100 रुपए की फीस चुकाकर सही जवाब हासिल कर सकते हैं. जेईई मेन की परीक्षा में छात्र-छात्रा अगर 50 प्रतिशत अंक भी ले आएंगे, तो उनके लिए इंजीनियरिंग के दरवाजे खुल जाएंगे।
इस दिन आएगा रिजल्ट
वैसे अभी रिजल्ट की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि 30 अप्रैल या 1 मई 2018 तक नतीजे आ सकते हैं. जेईई मेन की परीक्षा में गत वर्ष भी जो छात्र-छात्रा कम अंक लाए थे, वे भी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर गए। क्योंकि जेईई मेन की परीक्षा में गणित व फिजिक्स विषय के प्रश्न थोड़ा कठिन होने के कारण इस बार भी छात्र-छात्रा 50 से 60 प्रतिशत तक के प्रश्न हल करने में असफल रहे हैं। जबकि गत वर्ष भी छात्रों की यही स्थिति रही थी। इसके बावजूद ज्यादा छात्र कम अंक लाकर भी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर गए थे। इस कारण इस बार भी जेईई मेन की परीक्षा देने वाले छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है।
आईआईटी और देश के अन्य टॉप कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को JEE एडवांस के लिए तैयारी करनी पड़ती है. लेकिन जब तक वो जेईई मेन नहीं पास करता उसका सपना अधूरा ही रहेगा. लेकिन इस समय एग्जाम से ज्यादा छात्रों को टेंशन होगी कट-ऑफ मार्क्स की. इस साल करीब 2.24 लाख छात्र जेईई मेन एग्जाम में बैठेंगे. हालांकि कट-ऑफ हर साल बदलती है. इस बार जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 81-115, ओबीसी के लिए 49-70 और एससी के लिए 32-50 और एसटी के लिए 27-45 मार्क्स रह सकती है. बता दें इस साल करीब 12.43 लाख स्टूडेंट्स ने ये परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से और 2.16 लाख स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन माध्यम से ये परीक्षा दी. टॉप 2,24,000 स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा को पास करेंगे वो जेईई एडवांस की परीक्षा दे पाएंगे. जेईई एडवांस की परीक्षा 20 मई को होगी. इसके अलावा 2 मई से इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.