पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कठुआ गैंगरेप: सोनम कपूर की बात पर भड़क उठी ये एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के बाद बॉलीवुड स्टार्स भी काफी गुस्से में हैं। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए टि्वटर पर एक पोस्ट शेयर की, जिस पर एक्ट्रेस कोइना मित्रा ने सोनम पर मामले को कम्युनल एंगल देने का आरोप लगाया। कोइना ने सोनम को ऐसे दिया जवाब...

 


सोनम के ट्वीट का जवाब देते हुए कोइना ने बच्चियों के साथ हुए रेप के कुछ आंकड़े सोशल मीडिया पर शेयर किए और सोनम को टैग करते हुए पूछा- 'कोई कमेंट? आपने एक घिनौने अपराध के खिलाफ आवाज उठाई, जो कि बेहतर है लेकिन इसे आपने कम्युनल ट्विस्ट दे दिया। हमें उन सभी के लिए शर्मिंदा होने की जरूरत है, जो इस क्राइम का शिकार बने। कोएना ने लिखा- 'सिर्फ इस रेप के लिए आप सभी धर्मों को जिम्मेदार कैसे ठहरा सकती हैं। ये सभी विक्टिम्स भी हमारे ही हैं। 


सोनम ने लिखी थी ये बात...
इससे पहले सोनम ने जो पोस्ट की थी, उसमें वो एक तख्ती लिए दिख रही हैं, जिसमें लिखा है- मैं हिंदुस्तान हूं और शर्मिंदा हूं। हमें हमारे बच्चों के लिए इंसाफ चाहिए। 8 साल की बच्ची के साथ देवीस्थान पर गैंगरेप किया गया #कठुआ

 

आगे की स्लाइड्स पर, सोनम का ट्वीट और उस पर कोइना का करारा जवाब...