पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमिताभ भट्टासाली
बीबीसी संवाददाता
कोलकाता में पुलिस एक महिला के इन आरोपों की जांच कर रही है कि उसके ससुराल वाले उसे वेश्यालय में छोड़ गए.
महिला का आरोप है कि ऐसा बेटी पैदा न करने के कारण किया गया जिसे बाद में देह व्यापार में ही धकेला जाता.
पुलिस ने इस महिला के आरोपों के आधार पर उसके ससुराल वालों के घर पर छापा मारा लेकिन उसे वहां कोई नहीं मिला.
महिला ने बीबीसी को बताया कि लगातार तीन बेटों को जन्म देने के बाद उसके पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था.
महिला ने अपने ससुराल वालों पर घर की महिलाओं से देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है.
गंभीर आरोपपुलिस के मुताबिक इससे पहले कि इस महिला को देह व्यापार में लगाया जाता, उसे एक ग़ैर सरकारी संगठन की मदद से बचा लिया गया.
इस 30 वर्षीय महिला का कहना है, \"मेरे ससुराल वाले मुझसे बराबर कहते थे कि अगर मैंने बेटी को जन्म दिया तो उसे यौन कर्मी के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. ये उस परिवार का नियम है.\"
ये महिला मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले की है जबकि उसके ससुराल वाले मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं. माना जाता है कि ये परिवार बरसों से कोलकाता में रह रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.