पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotak Mahindra Bank Sacks Employee Vishnu Nandakumar For Hate Speech Against Kathua Victim

फेसबुक पर कुछ भी कहकर बच निकलने वालों के लिए है ये सबक, पहले अच्छी खासी नौकरी गई फिर दर्ज हुआ केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल डेस्क. किसी संवेदनशील मुद्दे पर सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने वालों के लिए केरल के विष्णु नंदकुमार के खिलाफ लिया गया एक्शन एक सबक है। उसने कठुआ गैंगरेप पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उसकी आलोचना शुरू कर दी। वो जिस बैंक में काम करता था उसे भी भला-बुरा कहा गया। इसके बाद बैंक ने एक्शन लिया और विष्णु नंदकुमार को नौकरी से निकाल दिया। अब इस मामले में पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही विष्णु गिरफ्तार हो सकता हैं। 

विष्णु ने फेसबुक पर क्या लिखा?

आरोपी विष्णु नंदकुमार केरल के कोटक महिंद्रा बैंक में काम करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विष्णु ने मलयालम में लिखा था कि "अच्छा हुआ कि उसे मार दिया गया, वरना बड़ी होकर भविष्य में वह या तो मानव बम बनती या फिर आतंकी।" हालांकि पोस्ट में विष्णु ने किसी का नाम नहीं लिखा था, लेकिन सोशल मीडिया में उसकी पोस्ट की जमकर आलोचना हुई। विष्णु को बैंक ने नौकरी से निकाल दिया।

 

नंदकुमार की RSS की ड्रेस में मिली फोटो
 स्टेटस डालने के बाद विष्णु नंदकुमार ट्रोल हो गया। जब लोगों ने चौतरफा आलोचना करना शुरू किया तो उसने अपना पेज ही डिलीट कर दिया। लेकिन यूजर्स का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने नंदकुमार की कुछ पुरानी फोटोज को पोस्ट करना शुरू कर दिया। जिसमें से एक ऐसी भी फोटो मिली जिसमें वो RSS की ड्रेस में था। कुछ यूजर्स ने बैंक के मैनेजर तक को भला बुरा कहा।

 

बैंक ने क्या कहा?
बैंक के प्रवक्ता रोहित राव ने एक बयान में कहा कि खराब प्रदर्शन के कारण नंदकुमार को नौकरी से निकाला जा रहा है।

 

केस दर्ज

विष्णु को नौकरी से निकालने तक ही मामला नहीं रुका। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी पर गैर जमानती अपराध की धाराएं लगी हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।