पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuldeep Yadav Started As A Fast Bowler When He First Joined A Cricket Academy In Kanpur

IPL मैच में कुलदीप यादव का धमाल, कभी बना चुके थे सुसाइड करने का मन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 49वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मैच में टीम की जीत के हीरो स्टार बॉलर कुलदीप यादव बने, जिन्होंने कमाल की बॉलिंग करते हुए 20 रन देकर 4 विकेट झटके और राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग लाइनअप की कमर तोड़कर रख दी। ये IPL करियर में उनकी बेस्ट बॉलिंग रही, जिसके बाद उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। क्रिकेट की दुनिया में आज बुलंदियों को छू रहे कुलदीप एक वक्त पर इतने डिप्रेशन में आ गए थे कि उन्होंने सुसाइड करने तक का मन बना लिया था, हालांकि वो उस वक्त काफी छोटे थे। जब आया था सुसाइड का ख्याल...

 

- पिछले साल एक इवेंट में लखनऊ पहुंचे कुलदीप यादव ने वहां बातचीत के दौरान अपनी लाइफ से जुड़ी एक बेहद अहम बात का खुलासा किया था। 
- कुलदीप ने बताया था, कि जब वे 13 साल के थे, तब उन्होंने यूपी अंडर-15 स्टेट टीम के लिए ट्रायल्स दिया था, और वहां सिलेक्शन नहीं होने पर सुसाइड करने का मन बना लिया था।
- चाइनामैन बॉलर के मुताबिक, 'अंडर-15 टीम में पहुंचने के लिए मैंने जी-तोड़ मेहनत की थी, लेकिन जब वहां मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ, तो मैं अंदर से काफी टूट गया। इसके बाद मेरे मन में सुसाइड का ख्याल तक आ गया था।'
- इतना ही नहीं कुलदीप ने उस वक्त क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोच लिया था। हालांकि इसके बाद उनके पिता ने उन्हें काफी समझाया तब जाकर उन्होंने अपना फैसला बदला था।

 

ले चुके हैं वनडे में हैट्रिक

 

- भारत के इकलौते चाइनामैन बॉलर कुलदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में यूपी से तो वहीं IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम से खेलते हैं।
- कुलदीप ने पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए कोलकाता वनडे में हैट्रिक ली थी। वे ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बॉलर बने थे।
- कुलदीप ने इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी हैट्रिक लेने का कारनामा किया था।