पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोरखपुर. यूपी के कुशीनगर में हुए स्कूल वैन हादसे में मारे गए बच्चों के घर वालों का दर्द उस वक्त और बढ़ गया, जब प्रदेश सरकार की ओर से मिले मुआवजे का चेक बाउंस हो गया। उनके खाते से 236 रुपए कट गए। यही नहीं, बैंक से इसकी शिकायत करने पर बैंककर्मियों ने उनसे दोबारा चेक लगाने को कहा। हालांकि, फिर वही हुआ; दोबारा खाते से पैसे काट लिए गए। इसके बाद पता चला कि परिजनों को दिए गए चेक की एंट्री ही नहीं है। बता दें कि 26 अप्रैल की सुबह बहपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर हुए हादसे में 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। सभी की उम्र 8-10 के बीच थी। ये है पूरा मामला?
- हादसे के शिकार हुए इन बच्चों के 8 परिवारों को रेलवे प्रशासन व जिला प्रशासन ने मरहम के तौर पर घटना के दिन ही 2-2 लाख के चेक दिए।
- आनन-फानन में दिए गए चेक में हुई गड़बड़ियों के चलते पीड़ितों को काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है।
- दो बेटों को खोने वाले पडरोन मुडरई गांव के निवासी हैदर ने बताया कि जब उन्होंने बैंक में चेक जमा किया, तो वह 'आउट ऑफ रेंज' बताता रहा।
- उनके मुताबिक, बार-बार तहसील के चक्कर काटे, तब कहीं जाकर चेक अपडेट किया गया। हालांकि, तहसीलदार से मुलाकात के बाद मामले का निपटारा हुआ।
इधर, खाते से ही काट गए 472 रु
- वहीं, तीन बच्चों को खोने वाले मिश्रौली गांव के अमरजीत को मिले 6-6 लाख के चेक अभी तक क्लीयर नहीं हो सका है।
- उनके मुताबिक, जब उन्होंने सरकार का चेक इलाहाबाद की पडरौना शाखा में लगाया, तो वह वहां से बाउंस हो गया। उनके खाते से 236 रुपए कट गए।
- उन्होंने शिकायत की, तो बैंककर्मियों ने उन्हें दोबारा चेक लगाने को कहा, तो उसका भी यही हाल हुआ। फिर चेक बाउंस होने का चार्ज कट गया।
- सोमवार को एसडीएम ने उसे ठीक करने की बात कहते हुए कानूनगो को भेजकर उनसे चेक मंगवा लिया।
खाते से वापस ले लिए गए पैसे
- इसी तरह, दो बच्चों को खोने वाले मैनुद्दीन को भी रेलवे की ओर से मिला चेक पेंडिंग है।
- वहीं, एक-एक बेटे को खोने वाले जहीर और नजीर को अपना चेक दुरुस्त कराने रेल विभाग के ऑफिस वाराणसी तक जाना पड़ा। लेकिन अभी तक खाते में रुपए नहीं आए हैं।
- दो बेटियों को खोने वाले हासन के खाते में 8.50 लाख रुपए पोस्ट होने के बाद 4.50 लाख रुपए वापस ले लिए गए। इसके अलावा घायलों को मिले चेक का भी ऐसा ही हाल है।
मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा
- विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बहपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर 26 अप्रैल (गुरुवार) सुबह 6.50 बजे सिवान से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में स्कूली बच्चों से भरी वैन आ गई। वैन के परखच्चे उड़ गए।
- पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया था कि दुदही के पास वैन ड्राइवर ने रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश की। गेट मित्र ने वैन के ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। शायद वैन रेलवे क्रॉसिंग पर बंद हो गई, जिसके चलते हादसा हो गया।
- वहीं, चश्मदीदों का कहना था कि हादसे के वक्त ड्राइवर इयरफोन लगाए हुए था।
- यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार के बताया ता कि "हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई। ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.