पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. मोहाली क्रिकेट ग्राउंड पर आज किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच के बारे में ये तो तय है कि एक तरफ जहां पंजाब अपने होम ग्राउंड पर मिलने वाले किसी भी मौके को लपकने के लिए तैयार रहेगी वहीं चेन्नई अपने जीत के सिलसिले को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहेगी। धोनी के पास इस मैच में सुरेश रैना और मुंबई के खिलाफ जीत दिलाने वाले केदार जाधव भले ही ना हों लेकिन इसके बावजूद वो कम नहीं हैं। वहीं, पंजाब के पास गेल और अश्विन जैसे स्टार हैं। केएल. राहुल तो तूफानी बैटिंग कर ही रहे हैं। बहरहाल, DainikBhaskar.com आपके इस मैच से जुड़ी तमाम जानकारियां दे रहा है।
कहां होगा मैच?
- मोहाली क्रिकेट ग्राउंड पर।
किस टीम का होम ग्राउंड?
- किंग्स इलेवन पंजाब का।
कब शुरू होगा मैच?
- रात 8 बजे।
कहां देखें लाइव टेलिकास्ट?
- आईपीएल के सभी मैचों की तरह इस मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनलों पर हो रहा है।
और आॅनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?
- आईपीएल के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर हो रही है। आप ये मैच भी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.