पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. जीत के रथ पर सवार केन विलियमसन की सनराइजर्स हैदराबाद आज अपने घर से दूर मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी। मैच मोहाली में रात 8 बजे शुरू होगा। मोहाली पंजाब का होम ग्राउंड है। अगर इस सीजन के आंकड़ों को देखें तो साफ तौर पर सनराइजर्स का पलड़ा भारी नजर आता है। वो अपने शुरुआती तीनों मैच जीत चुकी है। दूसरी तरफ, किंग्स इलेवन पंजाब भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। उसने अपने शुरुआती तीन में से दो मैच जीते हैं। कुल मिलाकर मोहाली के मैदान पर दोनों टीमों का मुकाबला देखने लायक होगा। क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर क्रिस गेल और केन विलियमसन के साथ ही मोहाली की तेज विकेट पर सीमर्स का कमाल देखने को मिल सकता है। DainikBhaskar.com आपको इस मैच के तमाम LIVE UPDATES दे रहा है। तो जुड़े रहें हमारे साथ।
कौन किस पर भारी?
- किंग्स इलेवन पंजाब: दक्षिण भारत से आने वाले रविचंद्रन अश्विन पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने खुद को काफी हद तक साबित भी किया है। उनके पास क्रिस गेल, एरोन फिंच, मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल जैसे तूफानी बैट्समैन हैं। गेल ने इस सीजन में सिर्फ एक मैच खेले हैं। उस मैच में उन्होंने शानदार और धुआंधार हाफ सेंचुरी बनाई थी। वहीं, राहुल हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी इसी सीजन में बनाई है। फिंच और मयंक रन तो बना रहे हैं लेकिन उतनी लय में नहीं हैं जितनी की गेल या राहुल की बात है। इस टीम के पास मोहित शर्मा, एंड्रू टाय और मुजीब उर रहमान जैसे बॉलर हैं। मुजीब ने तो इस सीजन में सबको प्रभावित किया है। वो उस देश से आते हैं जहां बेहद मुश्किल हालात हैं। यानी अफगानिस्तान।
सनराइजर्स हैदराबाद
- सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अगर आप देखें तो पाएंगे कि इस टीम में कोई बहुत बड़े नाम नहीं हैं। केन विलियमसन और शिखर धवन जरूर हैं। और इनके दम पर ही बैटिंग टिकी हुई है। लेकिन, इन दोनों के अलावा यंग टैलेंट जैसे दीपक हुडा और मनीष पांडे हैं। दीपक ने गेंद और बल्ले के साथ अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है। वहीं, मनीष पांडे बहुत बड़े स्कोर भले ही ना कर पाए हों लेकिन टीम को जरूर संभाल लेते हैं। हो सकता है इस मैच में कार्लोस ब्रेथवेट को मौका मिले। इस टीम की बॉलिंग को आप उसकी ताकत कह सकते हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार विरोधियों की कड़ी परीक्षा लेते हैं। राशिद तो बेहद कंजूसी से गेंदबाजी करते हैं। भुवी अपनी स्विंग से बैट्समैन को छकाते आए हैं। कुल मिलाकर विलियमसन की टीम पंजाब को उसके ही घर में हराने का ताकत रखती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.