पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काइली जेनर ने खुद को \'कूल मॉम\' बताया

काइली जेनर ने खुद को \'कूल मॉम\' बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काइली जेनर ने खुद को \'कूल मॉम\' बताया

काइली ने बहन कर्टनी कर्दाशियां के साथ कोआचेला वैली म्यूजिकल एंड आर्ट्स फेस्टिवल पहुंची थी जहां उन्होंने खुद को \'कूल मॉम\' बताया।
\'पीपुल डॉट कॉम\' के अनुसार, दोनों बहनें कैलिफोर्निया के इंडियो में हो रहे महोत्सव में शामिल होने से पहले तस्वीरें खिंचवाती नजर आईँ, जिसमें बियॉन्से, कार्डी बी और द वीकेंड की प्रस्तुति शामिल है।
कर्टनी (38) गहरे ग्रे कलर की स्वैटपेंट्स के साथ काले रंग के टैंग टॉप व ब्रा और काले रंग के ही चश्मों में नजर आईं।
काइली (20) ने इस दौरान जींस की जैकेट और उसी तरह की जींस पहन रखी थी। इस यात्रा में इन बहनों के प्रेमी यूनेस बेंडजिमा और ट्रैविस स्कॉट भी शामिल थे।
काइली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, \"\"मैं कोई सामान्य मां नहीं हूं मैं कूल मॉम हूं।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...