पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लालचंद राजपूत बने जिम्बाब्वे के अंतरिम मुख्य कोच

लालचंद राजपूत बने जिम्बाब्वे के अंतरिम मुख्य कोच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालचंद राजपूत बने जिम्बाब्वे के अंतरिम मुख्य कोच

बोर्ड ने मार्च में हीथ स्ट्रीक को टीम के मुख्य कोच पद से हटा दिया था। साथ ही पूरे सहयोगी स्टाफ को भी बर्खास्त कर दिया था।
जेडसी ने एक बयान में कहा, \"\"राजपूत पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से पहले तत्काल प्रभाव से काम संभालेंगे।\"\"
राजपूत 2007 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल थे। वह अफगानिस्तान के कोच भी रह चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के कोच का भार भी संभाल चुके हैं। वह भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के कोच रह चुके हैं।
राजपूत की पहली चुनौती हरारे में जुलाई में शुरू हो रही त्रिकोणीय टी-20 सीरीज है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...