पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Lalu Did Many Hunting With One Stone Made Bhumihar A Candidate For The First Time

लालू ने एक तीर से किए कई शिकार, पहली बार भूमिहार को प्रत्याशी बनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाचा नशे में आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार काे स्पीकर से कहा-अभी अाप दबाव में हैं ताे सत्ता पक्ष से ही किसी काे नेता प्रतिपक्ष चुन लें अाैर सीट पर बैठा दें। लेकिन इस मुद्दे पर अब काेई हंगामा नहीं हाेगा। भाजपा का काेई सदस्य वेल में नहीं अाएगा। उन्हाेंने कहा कि 28 फरवरी काे बजट सत्र शुरू हुअा है। उसी दिन ने नेता प्रतिपक्ष की मांग हाे रही है। 17 फरवरी काे झाविमाे का भाजपा में विलय हुअा। इसकी सूचना चुनाव अायाेग काे दे दी गई। 24 फरवरी काे भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। चुनाव अायाेग ने भी 6 मार्च काे विलय काे मंजूरी दे दी। अब निर्णय स्पीकर के हाथ में है। जब निर्णय लेना हाे, लें।

गढ़वा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, पांच लोगों पर केस दर्ज, प्रेमिका गिरफ्तार


चिनियां (गढ़वा) | रानीचेरी गांव के रवींद्र कुमार सिंह (18) का शव बुधवार काे हथिया पत्थर जंगल से मिला। पुलिस ने इस संबंध में रवींद्र की प्रेमिका सहित पांच लाेगाें पर हत्या का केस दर्ज कर प्रेमिका काे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बड़े भाई रामवृक्ष सिंह ने पुलिस काे बताया कि रानीचेरी की गणेशा कुमारी ने बुधवार काे उसके भाई काे फाेन कर जंगल की अाेर बुलाया था। वहां पहले से ही गणेशा के पिता अाेमकार काेरवा, सुखवीर काेरवा, छाेटू काेरवा अाैर प्रमाेद काेरवा माैजूद थे। इन्हाेंने रवींद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। रामवृक्ष ने कहा कि रवींद्र का गणेशा कुमार से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। उधर, थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग लगता है।

पटना: छात्र नेता की हत्या के विरोध में उग्र प्रदर्शन, आगजनी

पटना| जदयू छात्र नेता कन्हैया कौशिक की हत्या के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने गुरुवार को एएन कॉलेज के मुख्यद्वार पर उग्र प्रदर्शन किया। पटना विवि छात्र संघ मनीष यादव के नेतृत्व में छात्रों ने करीब एक घंटे तक बोरिंग रोड चौराहा से पानी टंकी की ओर जाने वाली सड़क अवरुद्ध कर दी। सड़क पर आगजनी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे बोरिंग रोड पर जाम लग गया। इस दौरान छात्र फरार हत्यारा कुश को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कन्हैया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हजारीबाग: पिता का निधन, पांच दिन के पैराेल पर जेल से बाहर अाए याेगेंद्र साव

कर्णपुरा (हजारीबाग)| पूर्व मंत्री याेगेंद्र साव के पिता लक्ष्मण साव का बुधवार सुबह निधन हाे गया। वे 80 साल के थे। जमीरा के ठुठुनगवा में रहकर खेती-बाड़ी का काम देखते थे। परिजन पार्थिव शरीर केरेडारी के पहरा गांव ले गए। उनके निधन की सूचना पर विधायक अंबा प्रसाद समेत कई लाेग पहरा गांव पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार के लिए पूर्व मंत्री याेगेंद्र साव काे पांच दिन के पैराेल पर जेल से रिहा किया गया। शाम 4 बजे याेगेंद्र साव रांची के हाेटवार जेल से पूरी सुरक्षा के साथ पहरा गांव पहुंचे। वहां सत्कुंडवा श्मशान घाट पर उन्हाेंने अपने पिता काे मुखाग्नि दी। इस दौरान टंडवा प्रमुख सीताराम साव, बरही जिप सदस्य अर्जुन साव, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव बालेश्वर कुमार आदि अंितम यात्रा में शामिल हुए।

सीएम बाेले- भगवान से प्रार्थना है कि मेरे परिवार का काेई सदस्य जेपीएससी परीक्षा पास न करे

भास्कर न्यूज | रांची

मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि अाज भी कई विद्यार्थी मेरे घर अाते हैं। कहते हैं कि उसने जेपीएससी की परीक्षा दी है, पास करा दें। एेसे में अब मैं हर सुबह उठकर भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि मेरे घर-परिवार का काेई सदस्य जेपीएससी परीक्षा पास न करे। क्याेंकि एेसा हुअा ताे लाेग कहेंगे कि मैंने ही करवाया है। जेपीएससी हमेशा ही विवादाें में रहा है। लेकिन अब जेपीएससी ही नहीं, एसएससी में भी प्रक्रिया के तहत ही सभी परीक्षाएं हाेंगी। मुख्यमंत्री गुरुवार काे विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दाैरान प्रदीप यादव अाैर अन्य विधायकाें द्वारा जेपीएससी छठी व सातवीं परीक्षा काे लेकर उठाए गए सवालाें का जवाब दे रहे थे।

रांची: एनपीआर रोकने को 3 मंत्री, 2 विधायकों को ज्ञापन

भास्कर न्यूज | रांची

झारखंड जनाधिकार महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के तीन मंत्रियों और दो विधायकों को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सरकार से अविलंब एनपीआर को अस्वीकार करते हुए एक आदेश पारित करवाने और एनपीआर संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सिराज दत्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि सरकार के भीतर इस पर चर्चा चल रही है। 20 मार्च तक इस पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। जबकि तीसरे मंत्री रामेश्वर उरांव ने कुछ खास नहीं कहा। हालांकि प्रतिनिधिमंडल द्वारा लगातार यह कहा जा रहा था कि राज्य में एनपीआर सर्वेक्षण एक अप्रैल से शुरू करने की पूरी तैयारी चल रही है। तुरंत एनपीआर से संबंधित गतिविधियों को सरकार द्वारा रोका जाना चाहिए। लेकिन इस पर स्पष्ट रूप से किसी मंत्री ने कुछ नहीं कहा। विधायक द्वय प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने भी महज आश्वासन ही दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अलाेका कुजूर, नकीब अहमद, पल्लवी प्रतिभा, प्रवीर पीटर, पॉवेल कुमार, शकील अहमद, सिराज दत्ता और विनोद कुमार शामिल थे। मंत्रियों से मिलकर ये सभी काफी निराश हैं।

इधर, सरयू राय ने उठाया कार्रवाई का मामला

कृषि मंत्री बादल ने कहा कि भ्रष्टाचार व अनियमितता के मामले में झारखंड मिल्क फेडरेशन के दोषी अफसराें पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कितने की गड़बड़ी हुई है, उसकी जांच के लिए स्पेशल आॅडिट कराया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग को लिखा गया है। एनडीडीबी के साथ अगला एमओयू नहीं होगा और जो पैसा दिया जाना था, वह भी नहीं दिया जाएगा। विधायक सरयू राय ने गुरुवार काे अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से इस मामले को सदन में उठाया था। उन्होंने पूछा था कि लोकायुक्त कार्यालय ने 30 नंवबर 2018 को झारखंड मिल्क फेडरेशन रांची में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता की शिकायत की जांच की थी।

झारखंड में बनेगा विस्थापन आयोग, 5 साल में सभी मामलाें पर हाेगा निर्णय: सीएम

भास्कर न्यूज | रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार काे सदन में घोषणा की कि झारखंड विस्थापन आयोग का जल्द गठन किया जाएगा। साथ ही पांच साल में विस्थापन के सभी मामलों पर निर्णय होगा। कहा कि विस्थापन की समस्या बहुत पहले से है। मुआवजा और नौकरी नहीं मिली है। इसमें कई पीढ़ी मर भी गई। पिछले 14 सालों में राज्य कैसे चला यह सभी को पता है।

हमारी सरकार ने इसे संज्ञान मेंं ले लिया है। इस आयोग में जनप्रतिनिधि भी सदस्य होंगे। गुरुवार काे सदन में विधायक विरंची नारायण ने विस्थापन का मामला उठाते हुए कहा कि विस्थापन से राज्य का हर विधानसभा क्षेत्र प्रभावित है। राज्य गठन के बीस साल बाद भी विस्थापितों काे न्याय नहीं मिला है। बोकारो स्टील प्लांट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के 7000 से अधिक विस्थापितों को नौकरी अाैर पांच हजार काे मुआवजा नहीं मिला है। भू राजस्व मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि हमारी सरकार देर नहीं करेगी। सभी विस्थापितों काे उनका हक मिलेगा। इसके बाद सीएम ने कहा, विस्थापन बड़ी समस्या है। राज्य में टाटा, एचईसी, बीएसएल हो या कोल इंडिया, सभी जगह विस्थापन के बड़े मामले हैं। हमारी सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए कृत संकल्प है और जल्द ही झारखंड विस्थापन आयोग का गठन किया जायेगा। विस्थापितों को चिह्नित कर उनका हक दिया जाएगा।

महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा और बीरेन को गुरिल्ला आर्मी की कमान

नक्सलियों का पीपुल लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी में शामिल नक्सली अत्याधुनिक हथियाराें से लैस हैं। ये गुरिल्ला स्ट्रेटजी के तहत लड़ने में ट्रेंड हैं। नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा और बीरेन उर्फ सागर गुरिल्ला आर्मी की कमान संभाल रहे हैं। खरसावां के कुचाई में आईईडी विस्फोट के बाद हाल ही में दुमका के कठलिया गांव में पुलिस पर फायरिंग जैसी घटनाओं को नक्सलियों के इसी गुरिल्ला दस्ते ने अंजाम दिया था।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज, सीआरपीएफ को मिला टास्क, बीट सिस्टम से चलाई जाएगी एलआरपी

भास्कर न्यूज | रांची

झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से अभियान चला रही है। आर्थिक रूप से पंगु बनाने के लिए नक्सलियों की संपत्ति जब्त की जा रही है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, नक्सल प्रभावित जिले घट रहे हैं। नक्सलियों की पकड़ कमजोर हुई है। इसके अलावा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हाेने से भी नक्सली बाैखलाए हुए हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक के बाद एक हिंसक वारदाताें को अंजाम दे रहे हैं। इसे देखते हुए झारखंड में एक बार फिर से नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय के वरीय सलाहकार के. विजय कुमार के दौरे के बाद नक्सल अभियान में लगे सीआरपीएफ को नए टास्क मिले हैं। जिसमें सीआरपीएफ बीट सिस्टम के तहत एलआरपी को अंजाम देगा।

दुष्कर्म में विफल चाचा ने भतीजी के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार

भास्कर न्यूज| झाझा (जमुई)

अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म करने में जब चाचा विफल हो गया तो उसने भतीजी के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह होली मनाने के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी।

होली के दिन चाचा शराब के नशे में आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब कुछ ग्रामीणों ने देखा तो बीच बचाव करने के लिए आ गए। वहीं उसके चाचा ने मौका देखकर उसके ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गई। वहीं लोगों की मदद से उसका इलाज झाझा रेफरल अस्पताल में किया गया। इधर महिला ने बताया कि उसके चाचा अपराधिक प्रवृति का है। वहीं महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला ने बताया कि उसके चाचा और उसके पिता के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा था।

पूर्णिया में 35 किलो अष्टधातु से बनी करोड़ों की मूर्तियां चोरी

भास्कर न्यूज | पूर्णिया

शहर के रजनी चौक स्थित रामजानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी से बुधवार देर रात अष्टधातु की करोड़ों की तीन मूर्तियां चोरी हो गई हैं। चोरों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे का रुख मोड़ दिया और डीवीआर से भी छेड़छाड़ की। भगवान राम की मूर्ति लगभग तीन फीट की है, जबकि सीता व लक्ष्मण जी की मूर्ति ढाई-ढाई फीट की हैं। 1927 में स्थापित तीनों मूर्ति का वजन 35 किलो से अधिक है। घटना के बाद पुलिस अपने सुरक्षा घेरे में मंदिर के महंत और अन्य पुजारी को सुरक्षित स्थान पर ले गई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

ठाकुरबाड़ी के महंत संत मुरारी दास ने पुलिस को बताया है कि ठाकुरबाड़ी से मूर्ति की चोरी की जानकारी उन्हें सुबह पांच बजे सोकर उठने के बाद लगी। बुधवार की रात लगभग 12 बजे मंदिर के गेट के सामने बरामदे पर सोए थे और चाबी बगल में रख दी थी। अपराधी कब मंदिर परिसर में घुसे और चाबी से मंदिर खोलकर तीनों मूर्तियों की चोरी कर ली, इसका पता नहीं चल पाया। चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से फरार हुए हैं।

अविवाहित एडी सिंह के पास 685 करोड़ रुपए की संपत्ति

अविवाहित एडी सिंह बड़े एक्सपोर्टर हैं। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और राजस्थान में 496 करोड़ की अचल संपत्ति और 189 करोड़ की चल संपत्ति के मालिक हैं। पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना के ऐनखां के निवासी हैं। ठिकाना दिल्ली-मुंबई ही ज्यादा रहता है।

गुप्ता दंपती 119 करोड़ रु. की चल-अचल संपत्ति के मालिक


प्रेमचंद गुप्ता लालू परिवार के सुख-दुख के साथी रहे हैं। लालू उन्हें वर्ष 2004-09 की यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बनवा चुके हैं। गुप्ता दंपती (प्रेमचंद-सरला) 23.46 करोड़ की अचल संपत्ति और 94.77 करोड़ की चल संपत्ति के मालिक हैं।

तेजस्वी यादव बोले- पुरानी बातों को भूलकर साथ आएं, नया बिहार बनाना है

तेजस्वी यादव ने कहा कि साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे, मिलकर नया बिहार गढ़ेंगे। जाति धर्म से उपर उठकर हम सबों को मिलकर नए दौर में नया बिहार बनाना है। राजद ए टू जेड समीकरण वाली पार्टी है। हम सभी तबको को साथ लेकर चलने में भरोसा करते हैं। यही कारण है कि राजद सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दे रही है। इसके पहले वाले राज्यसभा चुनाव में मैथिल ब्राह्मण मनोज झा और अब भूमिहार जाति के नेता को राज्यसभा भेजकर पार्टी संदेश भी दे रही है। राजद सभी जातियों को साथ लेकर चलने में विश्वास करता है। सीटों के बंटवारे पर लालू प्रसाद और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में बात हो चुकी है, इसलिए कहीं कोई परेशानी वाली बात नहीं है। दोनों नेताओं का निर्विरोध निर्वाचन होगा। कांग्रेस के साथ राज्यसभा की सीट को लेकर कहीं कोई टकराव की स्थिति नहीं है।

भाजपा से भड़के कायस्थ, राजद से शरद कैंप और कांग्रेस में नाराजगी

पटना| राज्यसभा की उम्मीदवारी से कमोबेश सभी पार्टियों के साइड इफेक्ट्स सामने आए। आरके सिन्हा या उनके पुत्र ऋतुराज को टिकट नहीं मिलने से नाराज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भाजपा पर भड़क गई; भाजपा को कायस्थ विरोधी बताया। शरद यादव का कैंप राजद से नाराज हुआ, सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही। बेचारी कांग्रेस कसमसा कर रह गई। उसे राजद से एक सीट नहीं मिलने का बहुत मलाल है। लेकिन कुछ बोल नहीं पा रही।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने कहा कि ‘आर.के.सिन्हा या उनके बेटे ऋतुराज को टिकट नहीं देकर भाजपा ने अपने कायस्थ विरोधी राजनीति व चेहरे को उजागर कर दिया है। यह कायस्थ समाज की अस्मिता पर हमला है। कायस्थों में गहरा रोष है। भाजपा ने अत्यंत निंदनीय काम किया; सबका साथ- सबका विकास-सबका विश्वास पर खुद प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। आरके सिन्हा ने भाजपा की नींव मजबूत की है। भाजपा ने कायस्थ समाज को हमेशा दोयम दर्जे का माना, इसे राजनीति में हाशिए पर भेजने का काम किया। जल्द कायस्थ महा संसद होगा। इसमें भाजपा की कायस्थ विरोधी नीति पर चिंतन करते हुए विस चुनाव के लिए लाइन-रणनीति तय होगी।

मोदी कहा- आज भी जेल से ही तय होता है टिकट

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद के राज्यसभा उम्मीदवार पर सवाल उठाया है और दावा किया है कि आज भी वहां सबकुछ जेल से ही तय होता है। गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि राजद ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सीनियर सदस्य भी नहीं जानते। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करना किसी पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन लगता है कि राजद ने इसके लिए कोई लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं अपनायी। वे सड़क पर लोकतंत्र बचाने का नाटक तो खूब करते हैं, लेकिन किसको टिकट मिलना है, यह जेल से तय करते हैं।

बिहार: बारिश से फसल क्षति पर मिलेगा ‌प्रति हेक्टेयर 13500 रुपए तक अनुदान

पटना| फरवरी में असमय वर्षा, आंधी व ओलावृष्टि से फसल क्षति का किसानों को सरकार प्रति हेक्टेयर तक अधिकतम 13500 रुपए अनुदान देगी। रबी 2019-20 में 11 जिलों से फसल क्षति की रिपोर्ट मिली है। 23 तारीख तक फसल नुकसान के लिए किसान आवेदन दे सकते हैं। इन जिलों में औरगाबाद, भागलपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर व वैशाली शामिल है। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का सभी प्रभावित किसानों को अनुदान दिया जाएगा। असिंचित क्षेत्र में फसल के लिए 6800 रुपए प्रति हेक्टेयर और सिंचित क्षेत्र के किसान को प्रति हेक्टेयर 13500 रुपए अनुदान मिलेगा।

बेतिया: महिला का फाेटो वायरल करने के आरोप में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

चनपटिया (बेतिया)| पड़ोस की महिला का फाेटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकाें काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कुमारबाग ओपी के राजमोहन कुमार, सिवनिया के दीपू मिश्र व मुर्गिया टोला रामगढ़वा के परवेज आलम बताए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर उक्त युवक व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र के रानीपुर का है। पुलिस ने बताया कि राजमोहन ने अपने पड़ोस की एक महिला का फोटो मोबाइल से खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी जब महिला के घरवालों को हुई, तो उन्होंने राजमोहन से इस बात को लेकर पूछताछ की। जिसपर राजमोहन व उसके दो दोस्त सिसवनिया के दीपू मिश्र व मुर्गियां टोला रामगढ़वा के परवेज आलम के साथ मिलकर महिला के परिजनों के साथ मारपीट भी की।

जमुई: युवक को पत्थर से कुचलकर मार डाला, शव को खेत में फेंका

भास्कर न्यूज| जमुई/अलीगंज

बुधवार की देर रात 7:40 बजे बाइक पर सवार तीन युवकों में एक को उतार कर नकाबपोश अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे अरहर के खेत में फेंक दिया। घटना चंद्रदीप थानाक्षेत्र के सोनखार गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान धनामा गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ मंसूरी महतो (22 वर्ष) के रूप में हुई है। संदीप अपने बहनोई व गांव के एक युवक के साथ बाइक से अलीगंज बाजार गया था। देर शाम घर लौटते समय जैसे ही वह सोनखार गांव के पास पहुंचा तभी अपराधियों बाइक रोक संदीप को उतार लिया। उसके बहनोई और एक अन्य युवक को जाने को कहा। इसके बाद अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

मृतक के भाई और उसकी मां शकुंतला देवी ने बताया कि संदीप का गांव के ही एक शिक्षक महेंद्र मोची के साथ अनबन चल रहा था। कुछ दिन पहले शिक्षक द्वारा उसके पुत्र को झूठे केस में फंसाकर जेल भी भेज दिया गया था।

अररिया: ओवरलोडेड ऑटो खड़ी ट्राॅली में टकराया; दो की मौत, दो लोग गंभीर

बाबूलाल बाेले-स्पीकर सत्ता पक्ष से ही किसी काे बना दें नेता प्रतिपक्ष, अब हंगामा नहीं हाेगा

सरायकेला-खरसावां में नक्सलियों की हुई बैठक : नक्सलियों का सबसे सेफ जोन बूढ़ा पहाड़ माना जाता है। लेकिन यहां पुलिस की कार्रवाई से डरे बड़े नक्सलियों ने अपना क्षेत्र बदल लिया है। पिछले दिनों भाकपा माओवादी सुप्रीमो नंबला केशवराव उर्फ बासवराज झारखंड आया था। उसने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सरायकेला-खरसावां में नक्सली शिविर में बैठक की थी।

नक्सलियों ने मौजूदगी का करा दिया है अहसास : झारखंड- छत्तीसगढ़ बॉर्डर से सटे लातेहार के बूढ़ा पहाड़, गढ़वा, चतरा और गुमला को नक्सल मुक्त करने के लिए पुलिस प्राथमिकता के अाधार पर लगातार अभियान चला रही है। दूसरी ओर अपनी उपस्थिति का अहसास कराने के लिए नक्सली अब दुमका, सरायकेला-खरसावां, साहेबगंज इलाके में हिंसक वारदाताें काे अंजाम दे रहे हैं।

भास्कर न्यूज | पटना

राजद ने चार घंटे के अंदर राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा और नामांकन करवा बिहार की राजनीति में नई लकीर खींच दी। लालू परिवार के पुराने सहयोगी प्रेमचंद गुप्ता और पटना जिले के भूमिहार जमींदार परिवार के एडी सिंह (अमरेन्द्र धारी सिंह) को उम्मीदवार बना राजद की नई राजनीति (ए टू जेड) को परवान चढ़ाया गया। दोनों प्रत्याशी उद्योगपति हैं, सियासी गलियारे के जाने पहचाने नाम हैं। सवर्ण विरोध (खासकर ब्राह्मण-भूमिहार) की राजनीति के लिए पहचान बनाने वाले राजद की इस नई राजनीति से विरोधी खेमा सकते में हैं। गुरुवार को राजद से राज्यसभा के उम्मीदवार प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह के नामांकन के समय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भी मौजूद थे। राजग के तीनों प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन करेंगे।

अररिया| अररिया-पूर्णिया फोरलेन सड़क पर गुरुवार को चातर लहटोरा के निकट सड़क किनारे खड़े बालू लोडेड ट्रैक्टर ट्राॅली में यात्रियों से ओवरलोडेड ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्राॅली से टकराते ही ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ऑटो में बैठे चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें ताराबड़ी थाना क्षेत्र के भोजपुर पंचायत अन्तर्गत आमगाछी की रहने वाली 55 वर्षीय मेनका देवी की मौत कुछ देर बाद मौके पर हो गई। 40 वर्षीय दिनेश सिंह की मौत सदर अस्पताल पहुंचने के बाद हुई। अन्य घायलों में मेनका देवी की बेटी ललिता देवी और पति राजेंद्र दास का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

बाबूलाल मरांडी के वक्तव्य के बाद स्पीकर रवींद्रनाथ महताे ने कहा-न्याय हाेगा। इसमें काेई किंतु-परंतु नहीं है। प्रतिपक्ष के नेता के मामले में हम विधिक राय लेकर ही काेई निर्णय लेना चाहते हैं। हंगामा अच्छा नहीं लग रहा है। विधिक राय अाने के बाद तनिक भी देरी नहीं हाेगी। थाेड़ा वक्त लग रहा है, लेकिन न्याय हाेगा। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू हाेते ही पक्ष-विपक्ष ने डीवीसी कमांड एरिया में बिजली कटाैती का मुद्दा उठाया, जिसमें काफी शाेरगुल हुअा। इसके बाद भाजपा विधायक अमित मंडल ने नेता प्रतिपक्ष की मान्यता का मुद्दा उठाया। कहा-बिना कैप्टन के टीम कैसे खेलेगी। भाजपा में झाविमाे के विलय काे चुनाव अायाेग ने भी सही ठहराया है। अब गेंद स्पीकर के पाले में है। इसके बाद भाजपा के सभी विधायक वेल में अा गए।

सीएम ने कहा कि अब जेपीएससी की परीक्षा में सभी वर्गाें काे अारक्षण का उचित लाभ मिलेगा। इसके लिए स्पष्ट नियमावली बनाई जाएगी। इसमें अारक्षण राेस्टर क्लियर रहेगा। इसीलिए जेपीएससी सातवीं परीक्षा के विज्ञापन काे राेका गया है। छठी परीक्षा के रिजल्ट के अाकलन के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद से ही जेपीएससी विवादाें में रहा है। लगभग सभी परीक्षाअाें में विवाद हुअा। कुछ उजागर हुए, कुछ नहीं। कुछ मामले काेर्ट में हैं। लाेगाें काे जब अारक्षण का लाभ नहीं मिलता है ताे समाज में कई सवाल उठते हैं। नियमावली की अवहेलना नहीं हाेनी चाहिए। इसलिए नियमावली बनाने के लिए विकास अायुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

स्पीकर बाेले-विधिक राय के बाद फैसले में देरी नहीं हाेगी


विवादाें में रहा जेपीएससी, अब बनेगी स्पष्ट नियमावली


विधायक विरंची नारायण ने राज्य में विस्थापन का मामला उठाया

जमुई : होली मनाने घर आई हुई थी पीड़िता

भगवान राम की मूर्ति तीन फीट की है, जबकि सीता व लक्ष्मण जी की मूर्ति ढाई-ढाई फीट की ह

दोनों प्रत्याशी उद्योगपति हैं, सियासी गलियारे के जाने पहचाने नाम हैं

लालू प्रसाद ने धोखा दिया: शरद कैंप| लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव को टिकट मिलने का पूरा भरोसा था। नहीं मिला, तो उनके लोग नाराज हो गए। शरद की पार्टी के प्रदेश (बिहार) उपाध्यक्ष बीनू यादव ने कहा कि हम विधानसभा की सभी सीटों पर लड़ेंगे। लालू प्रसाद ने शरद यादव जैसे बड़े नेता के साथ धोखेबाजी की।

नामांकन दाखिल करने के दौरान राजद नेता प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह, तेजस्वी यादव और राजद के अन्य नेता।

बिहार. झारखंड**

नई दिल्ली, शुक्रवार 13 मार्च, 2020 |

06
खबरें और भी हैं...