पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाइपरटेंशन की वजह से बिगड़ी लालू की तबीयत, इन 5 कारणों से होती है ये बीमारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेल्थ डेस्क। शनिवार सुबह आरजेडी प्रमुख लालू यादव की हाइपरटेंशन की वजह से तबीयत खराब हो गई। यह प्रॉब्लम तब होती है जब बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन नॉर्मल से काफी बढ़ जाता है। बॉम्बे हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. मनीष जैन का कहना है कि हाइपरटेंशन के कारण सांस लेने में दिक्कत, घबराहट, बेचैनी और चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम होने लगती है। इस वीडियो में हम बता रहे हैं ऐसे 5 बड़ी वजह जो हाईपरटेंशन के लिए जिम्मेदार होती हैं।

 

# मोटापा


जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI)  30 से ऊपर होता है उनमें बेड कॉलेस्ट्राल का लेवल बढ़ जाता है। इसका ब्लड प्रेशर पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम बढ़ने लगती है।

 

# ज्यादा स्ट्रेस में रहना

 

लगातार स्ट्रेस में रहने वाले लोगों का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है। इससे हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम होने लगती है।

 

# रोज स्मोकिंग करना

 

रोज स्मोकिंग करने वाले लोगों की आर्टरी (ब्लड सेल्स) डैमेज हो जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में प्रॉब्लम होती है, जिससे हाइपरटेंशन हो सकता है।

 

# ज्यादा शराब पीना

 

रेग्युलर शराब पीने वालों में खराब कोलेस्ट्रॉल और स्ट्रेस के कारण BP की प्रॉब्लम बढ़ जाती है।

 

# फिजिकली इनएक्टिव रहना

 

जो लोग फिजिकली इनएक्टिव रहते हैं उनमें बेड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। इसका BP पर बुरा असर पड़ता है।

 

ऊपर दिए वीडियो में जानें 5 बड़ी वजह जो हाईपरटेंशन के लिए होती हैं जिम्मेदार...

खबरें और भी हैं...