पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सगाई की रस्म यहां होटल मौर्या में शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि लालू ने अपने बेटे की शादी पूर्व बिहार सीएम दरोगा राय की पोती एश्वर्या राय से हो रही है। सगाई की रस्म के दौरान मीसा भारती और रोहिणि आचार्य भाई के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
एश्वर्या राय की स्कूलिंग पटना की नोत्रे डेम एकेडमी से हुई है। उसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से हिस्ट्री में ग्रैजुएशन किया। बीए के बाद एश्वर्या ने एमिटी यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री कंप्लीट की।
- 27 साल के तेज प्रताप यादव ने साल 2010 में पटना से 12वीं पास की थी। उसके बाद वे पॉलिटिक्स में आ गए।
- पांच साल तक पॉलिटिक्स सीखने के बाद साल 2015 में वे महुआ सीट से विधानसभा चुनाव जीते।
- चुनावी हलफनामे में उन्होंने प्रॉफेशन में खुद बिजनेसमैन और सोशल वर्क दिखाया था। बिजनेस और सोशल वर्क से उन्होंने एक साल की इनकम लगभग 4.5 लाख रुपए शो की थी।
- तेज प्रताप 2 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास एक 15.5 लाख रुपए की मोटरसाइकिल और 30 लाख लगभग की BMW कार है।
- अन्य असेट्स में उन्होंने 2.6 लाख रुपए की ज्वैलरी और 85 हजार रुपए का लैपटॉप शो किया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.